Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चकबंदी न्यायालय के भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी न्यायालयो के भवन काफी लंबे समय से जर्जर हालत में थी जिसको लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के प्रयास से चकबंदी न्यायालयों दोनों का नवीनीकरण कराया गया है

जो करीब १८ लाख रुपए की लागत से भवनों का निर्माण व नवीनीकरण हुआ. जिसका आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नए न्यायालय के भवनों का पूजा अर्चना करने के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चकबंदी न्यायालयों भवन मैं स्थित न्यायालयों का भी निरीक्षण किया एवं चकबंदी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी

उद्घाटन समाहरो में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम  अमित कुमार,रणविजय सिंह डीडीसी,राकेश कुमार सागर एस ओ सी,सजंय शर्मा चकबंदी अधिकारी प्रथम,प्रमोद कुमार सिंह चकबंदी अधिकारी द्वितीय, सहित जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − four =