Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ब्राहमण चेतना परिषद की बैठक मे महापुरूषो के नाम से स्मारक बनवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। ब्राहमण चेतना परिषद की बैठक मे नगर मे महापुरूषो के नाम से स्मारक बनवाने की मांग की गई। बैठक के दौरान सभी वक्ताओ ने भगवान परशुराम के नाम से परशुराम चौक स्थापित कराने की मांग पालिकाध्यक्ष से की।

ब्राहमण चेतना परिषद की एक बैठक आज ब्राहमण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित उमादत्त शर्मा के गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं.उमादत्त शर्मा ने की। बैठक को नगर के मुख्य चौराहो पर महापुरूषो की मुर्तियां स्थापित कराये जाने की मांग पर चर्चा हुई।

तत्पश्चात ब्राहमणस चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष पं.उमादत्त शर्मा के नेतृत्व मे पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के आवास पहुंचे पदाधिकारियो ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को एक ज्ञापन सौपा।

जिसमे बताया कि विगत तीन वर्षो से विभिन्न चौराहो पर महापुरूषो,स्वतन्त्रता सैनानियो तथा हमारे आराध्य देवो के सभी प्रतिमा स्थलो का आपने सौन्दर्यकरण कराया इसके लिए पालिकाध्यक्ष का धन्यवाद।

अभी कुछ क्षेत्रो मे महापुरूषो के प्रति सम्मान दिलाने की आवश्यक्ता है। जैसे नगरपालिका परिषद के मुख्यद्वार का नाम स्व.विद्याभूण पूर्व मंत्री के नाम पर बनना प्रस्तावित है।

उसका निर्माण कराया जाए। ब्रहमपुरी अथवा नई मन्डी व गांधी कालोनी के किसी चौराहे का नाम भगवान परशुराम चौक के नाम पर कराया जाए।

शहर के मुख्य चौराहे मीनाक्षी चौकपर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित कर उसका नाम अटल चौक रखा जाए। प्रकाश चौक पर महान स्वतन्त्रता सैनानी लाला लाजपतराय की प्रतिमा के उपर छतरी का निर्माण किया जाए। इस दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =