उत्तर प्रदेश

Deoria: हरनही-सोनाड़ी मार्ग पर नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर गद्दे में लपेटकर फेंका

Deoria बरहज थाना क्षेत्र के हरनही-सोनाड़ी मार्ग पर शनिवार की धान के खेत में नवविवाहिता का धड़ और पैर काटकर हत्या कर गद्दे में लपेटकर रस्सी से बांधकर रखा मिला। जबकि पास में काले रंग के दो ट्राली बैग में कुछ सामान भी रखे हुए थे। शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बार्डर सीमा होने के कारण जानकारी होने पर मदनपुर और भलुअनी पुलिस भी पहुंच गई। भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने घटना का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सका था।

तड़के सुबह हरनही-सोनाड़ी मार्ग पर टहलने निकले कुछ लोगों ने पुलिया के निकट धान के खेत में नायलान की डोरी से बंधा गद्दा और उसके पास रखा दो बैग देखा। खेत में लावारिस हाल में पड़े गद्दे में लगा खून देख लोग शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =