Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीआईजी ने सिखेडा थाने का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने आज जनपद में भ्रमण करते हुए मीरांपुर और सिखेड़ा थाने का निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक आने से हड़कम्प मचा रहा। उन्होनें वहां निरीक्षण के साथ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनपद के निरीक्षण पर आज यहां पहुंचे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थाना सिखेड़ा पहुंचे और सिखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र के चौकीदारों से भी उन्हों वार्ता की। ठंड के चलते डीआईजी ने चौकीदारों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने सिखेड़ा थाने में रजिस्टर कार्यालय, मालखाना,बैरक आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंनें थाने के प्रभारी को अपराधों पर कडे नियंत्रण तथा रात्रि गश्त बढाने को लेकर कडेघ् दिशा निर्देश दिए।

सिखेड़ा थाने के बाद डी आई जी उपेंद्र अग्रवाल मीरांपुर थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां भी उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की और अपराध स्थिति की भी समीक्षा की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =