संपादकीय विशेष

कोरोना के कहर की चपेट में बिजली विभाग भी,अब तक कोरोना के कुल २० केस सामने आने की सूचना

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के कहर की चपेट में बिजली विभाग भी बुरी तरह आ गया है। विभाग के कर्मचारी बडी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हडकंप की स्थिति है।

’बिजली विभाग में अब तक कोरोना के कुल २० केस सामने आने की सूचना हैं।जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग में कोरोना संक्रमण का पहला मामला चार जुलाई को सामने आया था। इसके बाद विभाग में कार्यरत विद्युत कर्मचारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने विभाग में कोरोना की जांच कराने का बीढ़ा उठाया। उनके प्रयास से चार जुलाई को ही कोरोना जांच का पहला शिविर लगाया गया

जिसमें ७२ बिजली’ कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इसकी रिपोर्ट छह जुलाई को आई तो पांच कोरोना संक्रमित मिले। इस पर जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर छह जुलाई को ही कोरोना सैंपल कलैक्शन का दूसरा शिविर आयोजित कराया जिसमें ११७ सैंपल लिए गए।

इनमें भी कोरोना संक्रमित मिले तो उन्होंने बचे हुए सभी कर्मियों के सैंपल के लिए तीसरा सैंपल कलैक्शन शिविर ९ जुलाई को टाउन हाल में अपने प्रयास से अयोजित कराया जिसमें ११६ सैंपल लिए गए। उसकी लगातार भागदौड पर पूरा बिजली विभाग उसे कोरोना योद्धा कहने लगा था। जिलाध्यक्ष ने छह जुलाई के शिविर में अपना सैंपल दिया था जो निगेटिव आया था।

इसके बाद नौ जुलाई को शिविर में उसके गले में हल्की खराश होने पर उसने अपना सैंपल दोबारा दिया जिसमें रविवार को वह पॉजिटिव आया। उसने खुद ही वाटसएप पर अपने शुभचिंतकों को मैसेज कर जानकारी दी और अनुरोध किया कि जो उससे छह जुलाई के बाद मिले हैं वह अपना सैंपल कराएं या खुद को क्वारंटाइन करें।

बताया जा रहा है कि रविवार को पॉजिटिव मिले कुल आठ बिजली कर्मियों में अभिनव के अलावा एक अवर अभियंता, रूडकी रोड, नवीन मंडी स्थल के बिजली घरों में एक एक व टाउन हाल के एक्सईएन कार्यालय में चार बिजलीकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − three =