Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अग्निशमन कार्यशाला का आयोजन

माउण्ट लिट्रा ज़ी स्कूल मुज़फ्फरनगर के परिसर में अग्निशमन कार्यशाला का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को अग्नि के विभिन्न प्रकारों व कारणों से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को आग लगने की स्थिति में उस पर नियंत्रण पाने व स्वंय को बचाने के तरीके विधिवत् समझाए गए।

सभी छात्रो ने जाना कि किस तरह जलती हुई आग को बुझाया जा सकता है। इसके लिये उपस्थित अग्निशमन अधिकारी श्री जय किशोर सैनी ने स्च्ळ सिलेण्डर को जलाकर दिखाया व उस पर नियंत्रण पाने की विधियों से भी अवगत कराया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा छात्रों को निर्देश दिया गया कि घर पर अनावश्यक इस प्रकार के प्रयोग न करें।
उपस्थित अधिकारी श्री ए0 आर0 सिहँ व उनके सहायको श्री जितेन्द्र कुमार, श्री साई किशोर सैनी व श्री अकुंर कोली ने छात्रों को विभिन्न अग्नि शामक यंत्रो के प्रकारों व उनका इस्तेमाल करना सिखाया । इसके साथ ही छात्रो ने स्वयं भी इसे किया। अंत में निर्देशिका श्रीमति चारू भारद्वाज जी, प्रधानाचार्य डॉ0 पियूष गुप्ता जी व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीत स्वरूप जी ने भी छात्रों को अग्नि शमन सुरक्षा के विषय में समझाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk