उत्तर प्रदेश

Hathras News: डेंगू और मलेरिया पीड़ित, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया

Hathras News   सोमवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नवल नगर निवासी एक छात्र डेंगू और सासनी क्षेत्र के गांव समामई रूहल निवासी एक व्यक्ति मलेरिया पीड़ित निकला है। सूचना पर स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग कराई।

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित नवल नगर कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय छात्र शहर के अलीगढ़ रोड स्थित कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है। बीते कुछ दिनों से छात्र को बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। इसके बावजूद उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने छात्र की डेंगू की जांच कराई। जांच में छात्र के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

सूचना पर मलेरिया विभाग की टीम भी डेंगू पीड़ित के आवास पर पहुंच गई। इसकी सूचना नगर पालिका को भी दी गई। नगर पालिका की टीम ने कॉलोनी में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराते हुए फॉगिंग कराई। मलेरिया विभाग द्वारा मच्छररोधी कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया।

इधर, सासनी क्षेत्र के समामई रूहल निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की कई दिनों से तबीयत खराब थी। चिकित्सक द्वारा उन्हें दवा दी गई। इसके बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =