उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट घोषित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किये गये हाईस्कूल के परिणामों में मुजफ्फरनगर के आर्य एकेडमी इंटर कालेज शाहपुर के छात्र देवकुमार ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी की छात्रा छवि ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभिषेक, जयन्त लाला लाजपत राय सरस्वती इंटर कालेज मुजफ्फरनगर ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है।
इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र वैभव शर्मा ने 90.33, शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के छात्र अजय कुमार शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है।
एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर के छात्र नीटू ने 89.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा हिमानी शर्मा ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। बरला इंटर कालेज बरला के छात्र मनीष कुमार को 89 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के छात्र आर्थव गुप्ता को 88.83 प्रतिशत अंक मिले है।
कुंवर जगदीश प्रसाद एसडी हाईस्कूल के छात्र सम्भव वर्मा को 88.83 प्रतिशत अंक मिले है। केके कन्या इंटर कालेज काजीखेडा मुजफ्फरनगर की छात्रा तनु पंवार को भी 88.83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।
एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा नेहा को भी 88.83 प्रतिशत अंक मिले है। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा निधि को 88.67 प्रतिशत अंक मिले है।
इसी स्कूल की प्रिया पुंडीर को 88.67 प्रतिशत प्राप्त किये है। एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा पलक को 88.67 प्रतिशत अंक मिले है।
शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के आयुष राणा को 88.50 प्रतिशत अंक मिले है। इंटर मीडिएट परीक्षा में भागवन्ती सरस्वती इंटर कालेज की छात्रा सुभाजंलि शर्मा को 86.40 प्रतिशत अंक मिले है।
विशाल इंटर कालेज खतौली के छात्र विपुल कुमार को 85.20 प्रतिशत अंक मिले है। डीएवी इंटर कालेज मुजफ्फरनगर के छात्र आकाश शर्मा को 84.80 प्रतिशत अंक मिले है।
एसडी इंटर कालेज मीरांपुर के छात्र श्रीकांत कपासिया को 84.20 प्रतिशत अंक मिले है। एनएएम गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा शाहिन को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है।
