सर्दी के दस्तक देते ही गर्म कपडों की जमकर हो रही खरीदारी
मुजफ्फरनगर। सर्दी के दस्तक देते ही नगर के बाजार गर्म कपड़ों से सज चुके हैं। नगर के बाजारों में जगह जगह कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े दिखाई दे रहे है।
जिसके चलते बाजारों में गर्म कपड़े खरीदने वाले ग्राहक भी कपड़े खरीदते नजर आ रहे है। बाजारों में ग्राहकों को देख व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
जैसे जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है ठीक वैसे ही नगर के बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसके चलते नगर के बाजारों में जगह जगह दुकानों पर गर्म कपड़े जैसे जर्सी, स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन, कम्बल आदि नजर आ रहे है।
जहाँ बाजारों में बच्चो के ऊनी वस्त्र, महिलाओ के गर्म सूट, पुरषों के लिए जर्सी, जैकेट आदि गर्म कपड़ों से बाजार सजा हुआ है। वहीँ बच्चो, महिलाओ और पुरषों में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को देखते हुए गर्म कपड़ों का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।
नगर की सड़कों पर जगह जगह गर्म कपड़ों की सेल भी देखी जा सकती है।बाजारों में नई नई वैरायटी के डिजाइनर गर्म कपड़े उपलब्ध है।ग्राहक बाजारों में जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे है।
