Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: प्रकाश उत्सव पर खतौली में निकाली प्रभात फेरी

Khatauli News गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में निकाली जा रही…सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी के तीसरे दिन प्रभात फेरी श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर जानसठ रोड, रेलवे रोड, सैनी नगर, गुर्जर कॉलोनी, जी. टी. रोड, मोहल्ला मिट्ठू लाल वाली गली से होते हुए गुरुद्वारा श्री राम मूर्ति बिद्दी बाड़ा पहुंची

जहां पर प्रभात फेरी का स्वागत ओम जी मोबाइल परिवार ने किया…उसके उपरांत प्रभात फेरी गुरुद्वारा राम मूर्ति से बिद्दी बाड़ा, जी.टी. रोड, जानसठ रोड, पंजाबी कॉलोनी गली नंबर १, गली नंबर २ से होते हुए शिवपुरी, दुर्गापुरी स्थित ओम प्रकाश रावल जी के आवास पर पहुंची…जहां पर शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ और साथ संगत को लंगर कराया गया

यहीं पर पालकी साहिब को विश्राम दिया गया.। प्रभात फेरी में ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, ज्योत छाबड़ा, सरदार सरबजीत सिंह सरदार सतनाम सिंह, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसवीर सिंह, सरदार ईश्वर सिंह, सरदार गगन सिंह, हरबंस लाल सलूजा, सरदार मंजीत सिंह, रमित खरबंदा, रजत ग्रोवर, सरदार इकबाल सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, मनीष नारंग (मन्नू), गौरी शंकर गौरी, आशीष रावल, सरदार बिट्टू, राजीव ग्रोवर (ऑटो पार्ट्स), नितिन ग्रोवर, युवा नेता गौरव सलूजा व अन्य महिला-पुरुष साध संगत उपस्थित रहीं…

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =