Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मैडिकल स्टोर ने बेचा एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन,मरीज की मौत, मैडिकल वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले में एक मैडिकल स्टोर वाले ने एक मरीज को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन दे दिया जिसके लगने से उसकी मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने जाकर शव को कब्जे में ले लिया, इस मामले में मैडिकल वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

विवरण के अनुसार कसेरवा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की एक्सपायरी इंजेक्शन लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहाँ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

तो वही पुलिस ने मैडिकल संचालक को एक्सपायर डेट के इंजेक्शन बेचने पर गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव का है, जहां 13 जून को गांव के चौधरी मैडिकल स्टोर से मृतक इरशाद पुत्र इलियास ने पेट में दर्द होने के चलते डॉक्टर द्वारा लिखा गया इंजेक्शन लिया था

लेकिन मैडिकल की लापरवाही के चलते पीड़ित व्यक्ति का एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे इंजेक्शन लगने पर पीड़ित की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन रविवार देर रात उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, मैडिकल स्टोर की लापरवाही के चलते हुई इरशाद की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट उठा

जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को गांव में ही रख दिया और मैडिकल स्टोर के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, हालांकि परिवार वालों ने चौधरी मैडिकल स्टोर पर पूर्व में भी एक्सपायर डेट की दवाई देकर ऐसे मामले होने का आरोप लगाया है, पुलिस ने मैडिकल स्टोर से एक युवक को गिरफ्तार कर मैडिकल स्टोर को बंद करा दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20737 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + two =