Meerut News: मैरिज होम में युवती को बंधक बनाकर Rape, घटना में नया मोड़- पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Meerut News: थाना भावनपुर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। युवती का शव अस्त-व्यस्त हालत में मैरिज होम के कमरे के बाथरुम में पड़ा मिला। घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। गुस्साए लोंगो ने आरोपित युवक को पकड़ कर जमकर पीटा, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आनन-फानन में शादी कराई गई। दुल्हन को मंडप से घर ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार घटना देर रात करीब दो बजे की है। आरोपी युवक की पहचान रवि बालियान निवासी शामली (Shamli) के रुप में हुई है। जिस मैरिज होम में घटना हुई वहां एक शादी समारोह चल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (UP Police) ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) पहुंचाया। वहीं भीड़ की पिटाई (Yuvak Ki Pitai) से घायल युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। थाना भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक (Neeraj Malik) ने बताया कि घटना के बारे में इतना ही पता लगा है कि शादी समारोह के दौरान आरोपित युवक रवि बालियान युवती को जबरन एक कमरे में ले गया, वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। यहां युवती की आरोपित द्वारा पिटाई भी की गई।
पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार ने घटना के बारे में इतना ही बताया है कि भावनपुर के एक मैरिज होम में युवती और युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिला था। दोंनो को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी थी, जिसका मेडिकल में उपचार चल रहा है। मैरिज होम में सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) देखकर पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है।
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने कहा युवती की हत्या हुई है। दुष्कर्म हुआ या नही इसका पता मेडिकल जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उधर, घटना को लेकर मृतक युवती के परिजनों व इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश है। गुस्साये लोगों द्वारा आज सुबह आरोपी हमलावर को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों द्वारा बड़ी मुश्किल से गुस्साए लोगों को आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया। बताया जा रहा है कि घटना में जिस पुलिसकर्मी का शामिल होना बताया जा रहा है वह मेरठ में पुलिस लाइन में तैनात है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि युवती अस्त-व्यस्त हालत में तो मिली है लेकिन उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि एसएसपी ने दुष्कर्म की आशंका से इंकार भी नहीं किया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ३०२ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
एसएसपी के अनुसार घटना की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घटना से दो घंटे पहले युवती के अलावा एक अन्य विशाल नाम का व्यक्ति भी लापता था। जो कि बाद में मिल गया। घटना में पुलिसकर्मी के शामिल होने के सवाल पर एसएसपी का कहना है कि घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर नशे की हालत में मौजूद जरुर पाया गया था।
लेकिन उसका घटना में कोई रोल है या नहीं यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि लोगों की पिटाई से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से भी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।


