Muzaffarnagar: राम कुमार ज्वैलर्स के यहां 76 लाख की चोरी का मामला- आरोपी कन्हैया वर्मा उर्फ मोंटी की ज़मानत अर्ज़ी रद्द
Muzaffarnagar: गत 6 नवंबर 2021 को भगत सिंह रोड, पर स्थित रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से 76 लाख रुपये के जेवर की चोरी के मामले में आरोपी कनहैया वर्मा उर्फ मोंटी की ज़मानत अर्ज़ी आज कोर्ट ने खारिज कर दी. दो सहअभियुक्तों ने भी ज़मानत याचिका दाखिल की है
जिसकी सुनवाई बाद में होगी। ए डी जे 13 शक्ति सिंह ने यह कहते हुए ज़मानत अर्ज़ी रद कर दी की आरोपी को जमानत देने का कोई आधार नही है. बता दें कि कोतवाली पुलिस ने कन्हैया वर्मा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% माल बरामद किया था।

