Muzaffarnagar: शीतलहर से जीना हुआ दुश्वार, ठंड के चलते अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar )। पिछले करीब आठ दिनो से सूर्य नारायण के दर्शन ना होने से लोग सर्दी के सितम से आजिज हैं। सर्दी का आलम यह है कि बाजारो मे भी सन्नाटा सा पसरा हुआ हैं।
दिन प्रतिदिन बढती ठण्ड के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा छोटे बच्चो के स्कूल की छुटटी के साथ साथ 8 वीं से 12 वीं तक के छात्रो के लिए विद्यालय का समय 11 बजे से 2 बजे तक कर दिया गया है। दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से सर्दी का सितम शुरू हो गया।
सर्दी बढने के साथ एक और जहां जिला पुलिस प्रशासन मे अलाव व्यवस्था, स्कूलो मे छुटटी एवं बडी कक्षाओ के छात्रो की सुविधा हेतु स्कूल समय मे परिवर्तन के साथ पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरा की व्यवस्था करायी गई है।
इसके अलावा कम्बल वितरण की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करायी जा रही है। उत्तर भारत मे बढती ठण्ड एवं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से सूर्य नारायण के दर्शन नही हो पाये हैं। घने कोहरे तथा शीतलहर के कारण लोग अपने घरो मे कैद होने को मंजूर हैं। सर्दी के कारण बाजार, गली-मौहल्ला सब सूने-सूने से हैं।
ठंड के चलते अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बढती शीत लहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्घ्यालयो में अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में। जनपद मु०नगर में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर चलने के कारण छात्राओ के स्वास्थ्य के दृष्टिगत मानवीय आधार पर जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्घ्यालयो में छात्राओ एवं पार्ट टाईम अध्यापको का दिनांक ०९-०१-२०२४ से ११-०१-२०२४ तक अवकाश घोषित किया जाता है। पूर्ण कालिका अध्यापक विद्घ्यालयो में ही उपस्थित रहकर विद्घ्यालय में संचालित योजनाओ से सम्बन्धित कार्य पूर्ण करेंगे।

