Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरितध्विधिक निस्तारण हेतु सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यापारियों से क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया ।

सभी को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्डध्चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापार बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

गोष्ठी में आरके यादव अग्निशमन अधिकारी एवं यातायात निरीक्षक मीरपाल तेवतिया तथा सुनील तायल स्वराज वर्मा, अमित अग्रवाल, सुरेश कुमार बारी, कृष्ण गोपाल मित्तल, सतपाल सिंह मान सहित अन्य सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =