Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ठंड से ठिठुरते बेसहारा लोगों को 200 कम्बल वितरित किए, सैंकड़ो असहाय लोगों को मिला सहारा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए महादुल बनात एजुकेशन सोसाइटी ने आज शनिवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित सेकुल इस्लाम कॉलोनी में निःशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

महादुल बनात एजुकेशन सोसाइटी ने अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए मिमलाना रोड स्थित सेकुल इस्लाम कॉलोनी में २०० लोगो को कंबलों का वितरण किया जिसे पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए महादुल बनात एजुकेशन सोसाइटी के सचिव मौलाना अकरम नदवी ने बताया कि हमारी सोसाइटी पिछले कई साल से जिले में बेसहारा लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में महादुल बनात एजुकेशन सोसाइटी द्वारा २०० कंबल जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क वितरित किए गए हैं। उन्होने कहा कि हमारा मकसद है कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों की पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरी की जाए और असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है।

मानव सेवा से बढ़कर कोई और काम नहीं है। कम्बल पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खुशी से खिले महादुल बनात एजुकेशन सोसाइटी ने निःशुल्क २०० कंबल लोगो को वितरित किए जिसे गरीब असहाय लोगो के चेहरे खुशी से खिल गए, लोगो ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में आप सब लोग बहुत ही नेक कार्य कर रहे है उन्होने सोसाइटी को धन्यवाद कहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =