Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, पहली बार हुई हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में एशिया की सबसे बड़ी शोभा यात्रा का आज जनपद मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। बालाजी जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हो रहा है।

आयोजन में पहली बार योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल हेलीकॉप्टर से इस शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा बरसाकर भव्य स्वागत किया। श्री बालाजी जन्मोत्वस के पावन अवसर पर चैत्र शुक्ल पुर्णिमा पर नगर की प्रसिद्ध संस्था श्री बालाजी धाम से हर वर्ष कीकभांति इस वर्ष श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभा यात्रा बडी धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस विशाल शोभा यात्रा मे विभिन्न सुन्दर-सुन्दर झाकियां तथा बैण्डबाजे सम्मलित रहे। कूकडा रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर मे श्री बालाजी में श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति के तत्वाधान मे 11 अप्रैल 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

श्री बालाजी धाम मे चल रहे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम/अनुष्ठान आदि की श्रृंख्ला मे आज चैत्र शुदी पूर्णिमा दिन शनिवर को प्रातः 7 बजे मन्दिर मे भगवान श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन,छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात भगवान श्री बालाजी महाराज की रथयात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल आदि का मंदिर समिति के पदाधिकारियो द्वारा पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के लिए श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों के मंगल कल्याण हेतु मंदिन प्रागण से चलकर नवीन मण्डी स्थल,मुनीम कालोनी,जैन कन्या इन्टर कालेज, बडा डाकखाना, गउशाला रोड, नन्दी स्वीटस,पुरानी गुड रोड,बडी धर्मशाला के चौराहे से गउशाला रोड,भोपा पुल, अंसारी रोड से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिह रोड, शिव चौक, बालाजी चौक,थाना सिविल लाइंस से गांधी कालोनी पुल,वाली गली से लक्ष्मी नारायण मन्दिर गांधी कालोनी मेन रोड,द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मन्डी बिजली घर से बडा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रागण पर पहुंच कर सम्पन्न होगी।

श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को लेकर बीते दिन से ही श्रृद्धालु भक्तो मे एक गजब का उत्साह है। भक्तों द्वारा शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह जलपान आदि की व्यवस्था की गई है। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए श्रृद्धालुओ द्वारा रास्ते मे अनेक स्थानो पर समोसे,कोल्ड ड्रिंक्स,पानी पताशे,मिठाई,दम आलू पपडी आदि विभिन्न वस्तुऐ प्रसाद स्वरूप वितरित की गई।

बाबा की यात्रा मे उत्तर भारत के प्रमुख बैण्ड,ढोल ताशे,आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा की रथयात्रा की अगुवाई करने बाबा श्याम खाटू वाले,बाबा अमरनाथ, बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण श्रृंगार मे सुसज्जित रहे। बाबा की शोभायात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा का भव्य एवं मनोहारी आयोजन किया गया।

जिसे लेकर श्रृद्धालुओ मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की सफलता मे मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल,चन्द्र किरण गुरूजी, सुरेश चन्द बंसल,हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा एड.,नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जे.पी.,मनोज खण्डेलवाल, कुलदीप,कैलाश गुप्ता,नवीन बिन्दल, श्रवण गुप्ता,उदित गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।

भक्तों ने किया प्रसाद का वितरण

श्रीबालाजी महाराज की शोभा यात्रा के दिन शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इस संकल्प के साथ सौ से भी अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें बिना किसी भेदभाव के प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का स्वाद भंडारों में चखाया गया।

खीर, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, फलों की चाट, गन्ने का रस, संतरे का जूस, आलू पूरी, कढ़ी चावल, छोले चावल, शर्बत, चाय, पकौड़ी, सब्जी पुलाव, तहारी, दूध जलेबी, बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू लेकर यात्रा में शामिल होने आये श्रद्धालुओं की सेवा के लिये नई मंडी व शहर में बड़ी संख्या में हिन्दू व सामाजिक संगठन उमड़ पड़े। चौड़ी गली पर बादाम का शेक पीने के लिए भीड़ रही। शहर में करीब सौ स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धालुओं ने जमकर सेवा की।

झांकियों से बंट रही थी टॉफियां और बिस्कुट-बालाजी महाराज की शोभायात्रा में झांकियों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं के करीब एक दर्जन वाहन ऐसे शामिल रहे जिनसे झांकी देखने वाले श्रद्धालुओं पर टॉफियां, बिस्कुट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट, नटखट, खट्टी मीठी गोलियां और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतले श्रद्धालुओं को बांट रहे थे।

नई मंडी व शहर के इन प्रमुख मार्गो से निकली यात्रा भरतिया कालोनी स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा देश की सबसे बडी गुड़ मंडी के नवीन मंडी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी के सामने से होते हुए मुख्य डाकघर के सामने से होकर नई मंडी से होकर निकली। इसके बाद नई मंडी के गऊशाला रोड से होते हुए पुरानी गुड़मंडी रोड पर पहुंची और नन्दी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चौराहे से वापस गऊशाला रोड, भोपा पुल से अंसारी रोड होते हुए मोती महल से सराफा बाजार होते हुए, भगत सिंह रोड, शिव चौक से झांसी रानी चौक होते हुए टाउन हाल रोड होकर आर्यपुरी रोड पर बालाजी मंदिर पहुंची। यहां पर भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इससे पूर्व शिवमूर्ति संचालक मंडल की ओर से शिवचौक पर बालाजी भगवान की आरती की गई। यहां से वापस मालवीय चौक होते हुए थाना सिविल लाइन के सामने से गांधी कालोनी की प्रमुख सड़कों से होते हुए द्धारिकापुरी पहुंची। यहां से वापस भोपा रोड से होते हुए भोपा पुल के बराबर से शोभायात्रा देर रात में पुरानी गुड़ मंडी रोड के बचे हुए हिस्से से निकलकर वकील रोड पर पहुंचेगी और यहां से नई मंडी बिजलीघर के सामने से होकर तड़के तक वापस मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी।

हुई अतिशबाजी, दुल्हन की तरह से सजा रहा शहर

जैसे ही सायं सात बजे सूर्यास्त हुआ और अंधेरा छाया तो बालाजी की शोभायात्रा में शिव चौक, भगत सिंह रोड आदि में जमकर अतिशबाजी हुई, जिसका आनन्द श्रद्धालुओं ने उठाया। यात्रा मार्ग को तोरणद्वार व केसरियां झंडियों से सजाया गया था। समस्त नई मंडी व शहर की सड़कों को रंगीन बल्वों व ट्यूब लाइटों से सजाया गया था। टाउन हाल रोड पर पुराने भोपा बस स्टैंड से लेकर टाऊन हाल तक आकर्षक सजावट की गई थी।

पहली बार हुई हैलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में निकली श्री बाला जी शोभायात्रा को हेलीकॉप्टर की पुष्पवर्षा ने ऐतिहासिक बनाया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवडियों पर की जाने वाली पुष्पवर्षा से प्रेरित होकर मुजफ्फरनगर में भाजपाईयों ने हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई।
हर वर्ष की भांति हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार भी नगर में सुंदर-सुंदर झांकियों की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

लेकिन हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने इसे ऐतिहासिक व और भी मनमोहक बनाया। नई मंडी में बालाजी मंदिर, गणपति मंदिर, खाटूश्याम मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ० संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतीश गोयल, राकेश बिंदल, संजीव जैन, दिनेश कुमार एडवोकेट, रघुराज गर्ग, कैलाश ज्ञानी आदि ने पूजा अर्चना की और शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।

नई मंडी के बालाजी धाम, गणपति मंदिर, खाटूश्याम मंदिर पर पुष्पवर्षा कर मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए हेलीकॉप्टर से शनि मंदिर चुंगी नंबर २, भगत सिंह रोड, शिवमूर्ति, टाउन हॉल रोड आदि उन सभी मार्गों पर पुष्पवर्षा की गई जहां से होकर बालाजी शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में २५१ रथ, २५१ बैंड और लाखों भक्तजन सम्मिलित हुए और जय श्री राम के नारों के साथ बडे धूमधाम से बालाजी जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री श्याम मोरबी मंडल नवनीत कुमार गुप्ता, सचिन सिंघल, नवल अग्रवाल, अमित कुमार, अमृत सिंघल, अर्जुन गर्ग, लोकेश जिंदल, शिवम तायल, विकास गर्ग, शुभम भारद्वाज, विकास गोयल गोल्डी, शुभम जैन, वैभव जैन, आशीष गर्ग, हिमांशु शर्मा, गौरव सिंघल, अंकुर गुप्ता, रजनीश पांडे आदि उपस्थित रहे।

 

मनमोहक रथयात्रा निकाली

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अति सुंदर मनमोहक श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की सुंदर और विशाल प्रतिमा अति सुंदर मनमोहक रथ पर निकाली गई

जिसका मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने पूजन और आरती के साथ शुभारंभ किया। पंचमुखी बालाजी महाराज के विशाल रथ एक विशाल डीजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भक्तों को आशीर्वाद देते चला रथ से भक्तों को प्रसाद के रूप में बूंदी का प्रसाद टाफी, बिस्किट, कुरकुरे, फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक, लाकेट आदि प्रसाद के रूप में बांटे गए। इस यात्रा को सफल बनाने में श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के सभी सेवादार उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से हरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव गोयल, आदित्य अग्रवाल, हिमांशु गोयल, विपुल तायल, विशाल गर्म, सुनील तायल, नवनीत गुप्ता, प्रदीप बागोरिया, दीपक गोयल, नीरज शर्मा, हेमंत शर्मा, अनुज गोयल, लोकेश बंसल, विनय त्यागी, बृजमोहन वर्मा, वैभव जैन, विशाल शर्मा, अमन तायल, अमन गुप्ता, निशांत तायल, राहुल शर्मा, हार्दिक सिंगल विपिन जैन अक्षय मित्तल अमन वर्मा व श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के सैकड़ों सेवादार उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =