Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जानसठ नगर इकाई द्वारा नगर के गोमती कन्या इंटर कॉलेज में अतिरिक्त प्रवेश हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध मे जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के नाम ज्ञापन दिया गया। कपिल कुमार ने बताया कि नगर में राजकीय सहायता प्राप्त (एडेड) कन्या इंटर कॉलेज एक ही है

क्षेत्र की सभी बालिकाएं इस कॉलेज में ही शिक्षण के लिए आती है।क्षेत्र में एकमात्र कन्या इंटर कॉलेज होने से प्रवेश लेने में छात्राओं को दिक्कत आ रही है।

नगर मंत्री बबलू कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रधानाचार्या से इस विषय पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक आदेशानुसार सीमित प्रवेश ही करने है। इसीलिये हम आज जिला विद्यालय निरीक्षक के पास आये हैं।

इस मौके पर पहुंचे डी ए वी कॉलिज मुजफ्फरनगर के छात्रसंघ संयुक्तसचिव अमन जैन ने छात्र हित व क्षेत्र की बालिकाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर से एबीवीपी जानसठ इकाई की ओर से दिये जा रहे ज्ञापन पर मांग करते हुए कहा है कि जानसठ क्षेत्र में कन्याओं की शिक्षा गोमती कन्या इंटर कॉलेज पर निर्भर रहती हैं अतः गोमती कन्या इंटर कॉलेज में लगभग १०० अतिरिक्त प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाएं जिससे क्षेत्र की बालिकाओं का भविष्य अंधकार से बच सके।

इस अवसर पर तहसील संयोजक कार्तिकेय दीक्षित ने कहा कि यदि अभाविप की इस छात्र हित मांग को पूरा नहीं किया गया तो एबीवीपी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुपस्थिति में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार ने कल तक इस मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कपिल कुमार,गौरी शंकर,रविकांत,बबलू,कार्तिकेय,अर्पण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 17 =