Muzaffarnagar News: प्रशासनिक टीम ने दोबारा कब्जा करने पर की कार्यवाही
तितावी। (Muzaffarnagar News) जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम मांडी के रहने वाले ०५ व्यक्तियों द्वारा राज्य सरकार के खाते में दर्ज जमीन पर सन १९७५ से अनाधिकृत रूप से कब्जा कर खेती कर रहे थे।एसडीएम सदर परमानन्द झां के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने एक माह पूर्व क्षेत्राधिकारी फुगाना द्वारा मय पुलिस बल एवं तहसीलदार सदर के साथ उपरोक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया था
लेकिन दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए कब्जामुक्त भूमि पर गन्ने की फसल की बुआई कर दी मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम सदर परमानन्द झां के नेतृत्व में तहसीलदार अभिषेक साही ने उक्त भूमि पर ट्रेक्टर चलवाकर फसल की जुताई करा अवैध कब्जा हटवाने के साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी दी है।
एसडीएम सदर परमानन्द झा ने बताया कि उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के साथ-साथ दबंगों पर एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है।
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फुगाना पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया। सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा के नेतृत्व में फुगाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। कुछ दिन पहले हुई थी पूर्व प्रधान कलीराम की हत्या का हत्यारा गिरफ्तार। हत्यारे ने चाटा मारने को लेकर की थी पूर्व प्रधान कलीराम की चाकू से गोदकर हत्या। फुगाना पुलिस ने हत्यारे को डूंगर भट्टे के पास से किया गिरफ्तार।
हत्यारे के कब्जे से आलाकत्ल छुरी बरामद। फुगाना पुलिस ने हत्यारे अलीहसन पुत्र जमील छाजपुर गढ़ी बुढ़ाना को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार अमित विहार कूकडा निवासी लवलेश पुत्र किशोरी लाल बाईक द्वारा गांव बिलासपुर रिश्तेदारी से लौटते वक्त बिलासपुर बाईपास के समीप मेरठ की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया।
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य ग्रामीणो ने हादसे मे चोटिल हुए युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

