Muzaffarnagar News: रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोडपर किया भाजपा प्रत्याशी ने जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड, चुंगी नं० २, हनुमानपुरी में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर निर्दलीय सभासद सचिन कुमार व नरेश खटीक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन २०२२ का बिगुल बजा हुआ है।
सभी प्रत्याशी जनता को साधने में लगे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में १० फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। शहर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल लगातार जनसंपर्क में जुट हुए हैं। इसी कड़ी में आज रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड, चुंगी नं० २, हनुमानपुरी क्षेत्र में पहुंचे कपिल देव ने डोर टू डोर संपर्क किया।
#Muzaffarnagar #BJP4UP प्रत्याशी @KapilDevBjp ने रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड, चुंगी नं० 2, हनुमानपुरी में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया और निर्दलीय सभासद सचिन कुमार व नरेश खटीक को पार्टी की सदस्यता दिलाई. #UPElection2022 pic.twitter.com/93lODhlwdK
— News & Features Network (@mzn_news) January 24, 2022
क्षेत्र के निर्दलीय पालिका सभासद सचिन कुमार व नरेश खटीक को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कपिल देव ने कहा कि सभी लोग चुनाव में पूरी तरह जुट जाएं। निष्ठा और ईमानदारी से भाजपा की सरकार फिर से बनाने का काम करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, रोहित तायल, राजेश वर्मा, राधे वर्मा, अजय सागर, मलखान सैनी, चमन बाल्मीकि, सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, नरेश कश्यप, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, सुधीर खटीक, सचिन जौहरी, आकाश वर्मा, विक्रांत खटीक, संदीप काला प्रधान, बूथ अध्यक्ष अमन तोमर, नंद किशोर, अनुराग शर्मा, गोपाल, सन्नी वर्मा आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
गठबंधन प्रत्याशी सौरभ ने किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी कृष्णापुरी में जनसम्पर्क करते हुए। इस दौरान बुजुर्गो ने उनहे अपना आर्शीवाद दिया।
