Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निर्धन जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाए रक्तः मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी ने मांग उठाई है कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निर्धन जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए। श्री सतगुरु रामरतन पारब्रह्म दरबार ट्रस्ट, रामपुरी द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर गुरु पूजन भी किया गया। सतगुरु श्री रामरतन महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सत्संग समारोह के पश्चात जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि रक्तदान करना अच्छा कार्य है

लेकिन रक्त जरूरतमंद को ही उपलब्ध कराया जाए, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन जरुरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त दिया जाए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों को ही जरुरत पडने पर रक्त नहीं मिलता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर श्री सतगुरु रामरतन पारब्रह्म दरबार में श्री सतगुरु रामरतन के जन्मदिन पर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहूति के बाद आरती हुई।

तत्पश्चात भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीपाल नायक, दिनेश गुप्ता, ब्रजमोहन त्यागी, सुनील त्यागी, नत्थन सिंह पाल, नरेश मधु त्यागी, सत्यकुमार, चौन सिंह, देवेंद्र, जसबीर, मनोज पांचाल, रामपाल, चित्रा त्यागी, नवीन पांचाल, सौरभ, गौरव पांचाल, मुकेश उपाध्याय, कुसुम धीमान, ऊषा त्यागी, निर्मला मलिक, सुमन त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 8 =