Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन सेना ने किसानो से जुडी विभिन्न संमस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को एक ज्ञापन सौपा।

कियू सेना के जिलाध्यक्ष मौ.मुरसलीम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि सरकार ने चुनाव के दौरान एमएसपी पर गारंटी का वायदा किया था।

इतना ही नही सरकार ने किसान आयोग के गठन का वायदा किया था। उन्होने बताया कि क्षेत्र के किसानो की गन्ने की बहुत सी समस्या हैं। अभी भी खेतो मे करीब 50 प्रतिशत गन्ना खडा है।

गेहूं काटने का समय आ गया है। परन्तु अभी तक खेतो मे गन्ना खडा है। अतः मील प्रशासन से कहा जाए कि वह सख्ती से निपटे। ताकि जल्दी जल्दी गन्ने की पेराई हो सके। गन्ना समय से पूरा हो जाए तो गेहुं की बुवाई की जा सके।

 

पुलिस ने वारंटी दबोचा

खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना हाजा पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

वारण्टी अभियुक्त बीरवल पुत्र बनवारी नि० मौ० गीतापुरी थाना खतौली व वारण्टी अभियुक्त सिकन्दरलाल पुत्र भागमल नि० अहमत नगर नई आबादी थाना खतौली को गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =