Muzaffarnagar News: बिजली चोरी किये जाने के मामले की सुनवाई, ३ साल कैद की सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने विद्युत कनैक्शन कटा होने के बावजूद केबिल से सीधे दुकान में बिजली चोरी किये जाने के मामले की सुनवाई करते हुए एक आरोपित को दोषी ठहराया। कोर्ट ने दोषी को ३ साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर २१४६७७ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
१८ साल पहले चेकिंग में पकड़ी गई थी बिजली चोरी-अभियोजन के अनुसार जनपद शामली के कैराना रोड पार्श्वनगर में ३१ अक्टूबर २००४ को ऊर्जा निगम की टीम चेकिंग के लिए गई थी। चेकिंग के दौरान महमूद अहमद पुत्र शाहिद अहमद की दुकान पर सीधे केबिल डालकर चोरी की बिजली चलती पाई गई थी।
इस मामले में एसडीओ अनिल कुमार व जेई सतेन्द्र कुमार ने महमूद अमद के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि महमूद अहमद की दूध डेयरी का वैध विद्युत कनेक्शन २५ हजार रुपये का बकाया बिल जमा न होने के कारण काट दिया गया था। मीटर भी उतार लिया गया था। बावजूद डेयरी में महमूद ने घर से सीधे केबिल के माध्यम से बिजली चोरी कर २ केवीए का फ्रीजर चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया था।
आरोपित मौके से फरार हो गया था। विभागीय अधिकारियों ने महमूद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए ७१५५९ रुपये का जुर्माना लगाया था। जिसे जमा नहीं किया गया। बताया कि पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट भेज दी थी।
घटना के मुकदमे की सुनवाई एडीजे-४ विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट राधेश्याम यादव की कोर्ट में हुई। सुनवाई उपरांत कोर्ट महमूद को बिजली चोरी का दोषी मानते हुए ३ वर्ष कैद की सुनाई। इसके साथ ही २१४६७७ रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर ६ माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त सुभाष पुत्र चतरन निवासी पचेण्डा थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों उम्मेद उर्फ काला पुत्र महताब, तैय्यब उर्फ लोटा पुत्र पन्ना शेख उर्फ नफीस निवासीगण ग्राम उमरपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को चौकी उमरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा एस0सी0/एस0टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त सोमी उर्फ रोहित पुत्र राजू निवासी ग्राम व थाना फुगाना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 आनन्द कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त हनीफ पुत्र इलियास निवासी सिकन्दरपुर थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया।

