Muzaffarnagar News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया खुलासा- भारी मात्रा में असलाह सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने छापा मारकर बंद पडे प्लांट में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचो, उपकरणों व कच्चे माल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना छपार पुलिस द्वारा बरला बसेडा रोड पर बन्द पडे प्लान्ट मे अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में तमरेज पुत्र मुर्तजा निवासी भैसरहेडी थाना छपार, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०५ तमंचा ३१५ बोर, ०२ तमंचा १२ बोर, ०१ जिन्दा व ०४ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस १२ बोर, ०६ अधबने तंमचा, ०६ नाल १२ बोर, ०८ नाल ३१५ बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपरकण- ०३ लकडी की बट, ०३ रेती, ०१ प्लास, ०२ पेचकस, ०१ लकडी काटने की आरी, ०१ लोहा काटने की आरी, १५ लकडी की चाप, ०५ लोहे की चाप, ०१ लोहे की चादर का टुकडा, ०२ हथौडी, ०२ छैनी, ०१ रेगमाल, ०४ आरी ब्लेड, ०१ सुम्मी, १८ स्प्रिंग, १० फायरिग पिन,०१ डाई मशीन, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ वैल्डिंग मशीन, १० मीटर केबल आदि। गिरफ्तार अभियुक्त तमरेज उपरोक्त पर हत्या, गैगस्टर, आयुद्ध अधि० आदि संगीन धाराओ में करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज है तथा अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त इराज पुत्र गफ्फूर निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को सिसौना तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
सपा से उमाकिरण निष्कासित
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी ने एक प्रेसनोट जारी कर बताया कि श्रीमती उमाकिरण पूर्व राज्यमंत्री समाजवादी पार्टी के विरूद्ध कार्य करने पर समाजवादी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
डीएम ने किया समस्याओं का निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कलैक्टै्रट स्थित कार्यालय पर नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात कई समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,जलभराव आदि से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उक्त सभी समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण कराया तथा शेष रही समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतो काकक निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार कीक शिथिलता ना बरती जाए।
चुनाव को लेकर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन- २०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना प्रभारी छपार आशुतोष कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल-बीएसएफ के साथ थानाक्षेत्र छपार के भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की जा रही है साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। जनपदीय पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्रों में केन्द्रीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
