Muzaffarnagar News: कर रहे थे अवैध रूप से पिस्टल की टेस्टिंग , युवक की मौत से कोहराम
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुररोड पर युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शव की पहचान मोहल्ला जनकपुरी निवासी राज मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बता दें कि पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
चर्चा है कि चेकिंग के दौरान गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर रोड पर कुछ दोस्त अवैध रूप से पिस्टल की टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान चली गोली से जनकपुरी निवासी राज मिश्रा की मौके पर मौत हो गई ।
#Muzaffarnagar शहाबुद्दीनपुर रोड पर कुछ दोस्त अवैध रूप से पिस्टल की टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान चली गोली से जनकपुरी निवासी राज मिश्रा की मौके पर मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि युवक मंदिर के पुजारी का इकलौता पुत्र था। pic.twitter.com/0Bg2U4r1so
— News & Features Network (@mzn_news) October 20, 2021
बताया जा रहा है कि युवक मंदिर के पुजारी का इकलौता पुत्र था। परिवार में ५ बच्चों में चार बहनों के साथ एक ही भाई था। जिसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया साथ ही पिस्टल भी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मंदिर के पुजारी के पुत्र की हत्या के बाद जिला अस्पताल व घटनास्थल शाहबुददीनपुर रोड पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने इस मामले मे पकडे गए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। सपा नेता राकेश शर्मा ने मृतक के परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मंदिर के पुजारी के पुत्र की हत्या के बाद जिला अस्पताल व घटनास्थल शाहबुददीनपुर रोड पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने इस मामले मे पकडे गए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
सपा नेता राकेश शर्मा ने मृतक के परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा,एसएसआई राकेश शर्मा,सब इंस्पैक्टर प्रवेश शर्मा व समस्त टीम ने भागदौड कर कुछ ही घंटो मे तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरूद्ध मामला दर्ज कर उक्त तीन आरोपियो को जेल भेजने की तैयारी की।

