Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन की फूलों की होली हर्षोल्लास से संपन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन की पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन परिषद के संरक्षक एवं प्रांतीय चेयरमैन संपर्क श्री हर्षवर्धन जैन, अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघल, सचिव डॉ बृजेश आत्रेय, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता शर्मा, संजय मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने किया ।

परिषद में बाहर के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण डांस की प्रस्तुति बड़े शानदार ढंग से प्रस्तुत की गई ।सुदामा नाटिका ने तो मन मोह लिया। इसके पश्चात सत्र २०२२-२३ के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष श्री मनीष गर्ग जी, सचिव श्री विनीत गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता जी, महिला संयोजिका डॉ रश्मि जी को नियुक्त किया गया। आज सब पदाधिकारियों को परिषद सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी। इसी बीच में माननीय राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी का आगमन परिषद में हुआ। सभी सदस्यों ने उन्हें चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने पर बहुत-बहुत बधाई दी और सभी सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना की कि आप कैबिनेट मंत्री बनकर मुजफ्फरनगर में आएंगे।

फिर राधा कृष्ण जी के साथ मिलकर माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी व कार्यकारिणी सदस्यों ने पूरे परिषद परिवार के साथ फूलों की होली खेली।मंत्री जी व परिषद सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ डांस किया ।संरक्षक श्री हर्षवर्धन जैन जी ने अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी को बहुत-बहुत बधाई दी ।

श्री अशोक कुमार सिंघल (अध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कर्मठ व जिले के लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी को बहुत बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉ बृजेश आत्रेय जी द्वारा किया गया।

अंत में मंत्री जी ने अपने संबोधन में सभी को वोट देने पर धन्यवाद किया और सभी की प्रशंसा की ।फिर राष्ट्रीय गान के साथ सभा का समापन हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 11 =