Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्तिक ने दोस्त के साथ मिलकर की थी पिता परवेन्द्र पंवार की हत्या

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गांव पचैण्डा कला के जंगल मे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने के मामले मे भागदौड व जांच पडताल कर हत्या का खुलासा किया है। शांति नगर निवासी कार्तिक पुत्र परेवन्द्र ने अपने दोस्ट के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर डाली।

पुलिस ने हत्यारोपी युवक कार्तिक तथा उसके दोस्त निशान्त को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व मे गठित टीम ने सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के मार्ग दर्शन में तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पन्त के नेतृत्व मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने 03 नवम्बर 2021 को धर्मेन्द्र पुत्र जयपाल ग्राम प्रधान ग्राम पचैण्डा कला ने सूचना दी थीकि हिमांशु पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम पचैण्डा के ईख के खेत मे स्थित कुए के अन्दर एक मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त की गई तो पाया गया कि परवेन्द्र पंवार पुत्रत्रा धर्मपाल निवासी गांव भारसी थाना कांधला जनपद शामली हाल निवासी शान्ति नगर है।

नई मन्डी पुलिस ने मृतक परवेन्द्र पंवार के पोस्ट मार्टम के आधार पर गला घोटकर तथा गले पर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। जिस के आधार पर थाना नई मन्डी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड की। पुलिस द्वारा की गई भागदौड व जांच पडताल के आधार पर पुलिस ने 11 नवम्बर 2021 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी कार्तिक पुत्र परवेन्द्र निवासी शांतिनगर, निशान्त पुत्र विश्वास निवासी आदर्श कालोनी को आज चैकिंग व गश्त के दौरान शांति नगर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा जब आरोपियो से परवेन्द्र पंवार को मारने का कारण पूछा तो कार्तिक ने बताया कि उसके पिता जी गांव मे रहते थे तथा जब भी घर शांति नगर आते थे तभी उनके साथ मारपीट गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी देते थे। तथा रोज रोज की मारपीट व गाली गलौच से काफी परेशान होकर उसने अपने पिता को मारने की योजना बनाई।

इस पर उसने अपने दोस्त निशान्त पुत्र विश्वास निवासी आदर्श कालोनी को बुलाकर अपने पिताजी परवेन्द्र पंवार को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करवाने को कहा तो उसने व उसके दोस्त ने सफेद रंग की मारूति कार मे अपने पिता को बैठा कर नशा मुक्ति केन्द्र के लिए चल दिए। इस दौरान निशान्त कार चला रहा था। तथा वह अपने पिताजी के साथ पिछली सीट पर बैठा हुआ था।

कार्तिक का कहना है कि उसके पिताजी नशे मे होने के कारण इस दौरान होशो हवास मे नही थे। तभी उसने अपने पिता को मारने की योजना बनाई। उसने अपने पिता को अपने दोस्त के साथ गाडी से बाहर निकाल लिया। जहां पर कार्तिक ने अपने पिता के गले मे पडे गमछे से मैने अपने पिता की गला घोटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त चाकू,गमझा, कपडा बरामद किया। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए शामिल टीम मे नई मंडी कोतवाल पंकज पंत, सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा,सब इंस्पैक्टर राजीव शर्मा,है.का..संजीव कुमार, का.प्रिन्स कुमार,का.राहुल कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eight =