Muzaffarnagar News: धूमधाम के साथ मनाई महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्वर्णकार समाज के संस्थापक महाराजा श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती कार्यक्रम सुनारों की चौपाल के द्वारा एक रेस्टोरेंट में बड़े धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाज सेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री संजय वर्मा पुरकाजी वाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मैं भी हूं अनुशासित समय बदलता पुरस्कार मैं भी हूं
जागरूक और प्रचार प्रसार प्रमुख सहित ढेरों प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनारों की चौपाल के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने बताया कि श्री अजमीढ़ जी महाराज के द्वारा ही पूर्व में अजमेर नगर को बसाया गया था। श्री अजमीढ़ जी महाराज के पिता महाराजा श्री हस्ती ने हस्तिनापुर नगर बसाया था। यह स्वर्णकार उन्ही के वंशज है। विकास वर्मा ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य स्वर्णकार समाज के युवाओं को जागृत करना है कि वह सामाजिक रूप से सबल बने राजनीतिक रूप से सफल बने और आर्थिक रूप से सबल बने विकास वर्मा ने कहा कि जितनी भी राजनीतिक पार्टी देश की हैं
उन्होंने स्वर्णकार समाज को कोई सम्मान नहीं दिया है स्वर्णकार समाज को जागृत कराना और सत्ता में और संगठन में समाज की हिस्सेदारी तय हो इसको जागृति पैदा करने का काम भी यह सुनार चौपाल भी करेगी। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री अजमीढ़ जी महाराज के समक्ष मुख्य अतिथि संजय वर्मा व कार्यक्रम के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में ढेरों सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ढेरों सारे इनाम पाटे गए और युवाओं को जागृति प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में महाराजा श्री अजमीढ़ जी महाराज की सामूहिक आरती करके व पुष्प वर्षा करके कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास वर्मा एडवोकेट, सागर वर्मा, सुनील वर्मा नगर पालिका मुजफ्फरनगर, अभय वर्मा, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा, संजय वर्मा, विनोद वर्मा, श्रीमती कविता वर्मा, रामकिशन वर्मा, राज कमल वर्मा, अजय वर्मा, सुभाष वर्मा, विजयलक्ष्मी वर्मा, सचिन वर्मा, राजकुमार वर्मा, अशोक वर्मा, जयपाल वर्मा, पवन कुमार वर्मा, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार, अंकुर वर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा, पुष्पा वर्मा, राहुल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, अनिल वर्मा, रवि वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा, रोशन लाल वर्मा, गौरव वर्मा, कृष्ण गोपाल वर्मा, सविता, गजल, मोहित वर्मा, पूजा वर्मा, पुनीत वर्मा, शोभित वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

