Muzaffarnagar News: चलाई गई तबादला एक्सप्रेस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई दारोगाओ के किये तबादले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए बड़े पैमाने पर दारोगाओं के तबादले कर थानों की तस्वीर बदलकर रख दी है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस में तकरीबन २६ दारोगाओ को बिठाकर इधर से उधर भेजा गया है।
बड़े पैमाने पर इतने दारोगाओ के एक साथ तबादले किए जाने से जनपद के थानों एवं कोतवालियों की तस्वीर बदल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से की जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक थाना फुगाना पर तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र नागर को थाना बुढ़ाना की बायवाला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
#Muzaffarnagar उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण pic.twitter.com/ejxh1p25k4
— News & Features Network (@mzn_news) May 24, 2022
उपनिरीक्षक सुदेशराज सिंह को थाना कोतवाली नगर से हटाकर थाना मीरापुर में कस्बा चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। थाना खतौली पर तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को थाना मीरापुर की संभलहेड़ा चौकी प्रभारी, थाना जानसठ पर तैनात उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार को जानसठ थाना क्षेत्र की कवाल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
थाना रतनपुरी पर तैनात उप निरीक्षक ललित कुमार को थाना भोपा की शुक्रताल चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अखिल चौधरी को थाना सिविल लाइन, उप निरीक्षक ब्रजभूषण शर्मा को पुलिस लाइन से थाना पुरकाजी, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक जुगल किशोर को थाना जानसठ, उप निरीक्षक मीरपाल तेवतिया को पुलिस लाइन, थाना ककरौली, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राहुल कुमार को थाना जानसठ, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना भौंराकलां
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक विष्णु कुमार को थाना शाहपुर, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक शैलेंद्र सोलंकी को थाना मंसूरपुर, उपनिरीक्षक जीत सिंह को पुलिस लाइन से थाना शाहपुर, उप निरीक्षक राजदीप को पुलिस लाइन से थाना बुढ़ाना, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक तपन जयंत को थाना ककरौली, उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना बुढाना
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल राघव को डायल ११२, उप निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से थाना खतौली, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राशिद अली को थाना जानसठ, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना भौंराकलां, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर खान को पुलिस लाइन से थाना खतौली, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक नीरज कुमार को थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना बुढ़ाना भेजा गया है।
इनके अलावा उपनिरीक्षक संजय आर्य को थाना सिविल लाइन से हटाकर थाना सिविल लाइन की कचहरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक पवनदीप को थाना सिविल लाइन की कचहरी चौकी प्रभारी से थाना सिविल लाइन भेजा गया है।
