Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने झटके पदक

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बारिश के बीच शनिवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। देर शाम को खिलाड़ी स्टेडियम से रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं एथलेटिक्स संघ की ओर से कराई गई

बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन बारिश का खलल रहा। दोपहर तक खेल मैदान में इवेंट नहीं हुए। बाद में बारिश रुकने पर इवेंट हुई। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया। ८०० मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अयोध्या के संदीप और गोरखपुर की पूनम ने पहला स्थान हासिल किया।

पांच हजार मीटर दौड़ में सहारनपुर मंडल के अनुज राणा ने बालिक और गोरखपुर की पूजा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। १० किमी रेस में गोरखपुर के सोनू यादव ने बालिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन किमी दौड़ में प्रयागराज की श्रेया ने बाजी मारी। १० किमी वाक दौड़ में बालक वर्ग में कानपुर के वैभव चौधरी और बालिका वर्ग में बरेली की वैशाली यादव ने बाजी मारी।

११० मीटर हैडिल्स में सहारनपुर के ललित पाल ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मेरठ की मानसी ने बाजी मारी। ऊंची कूद में कानपुर के आयुष मिश्रा और मेरठ की ख्याति ने प्रथम स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में मेरठ मंडल के अनुराग पटेल ने बालक और विधि ने बालिक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

जैवलिन थ्रो में सहारनपुर के विकास शर्मा और साक्षी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में मेरठ मंडल की सहारनपुर मंडल के हरेंद्र और मेरठ की तान्या चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उप्र. आलंपिक संघ एथलेटिक्स के संयुक्त सचिव डा. एके गुप्ता समेत शमशाद निसार आजमी, संजीव बालियान, गजेंद्र राणा, फुलेंद्र कुमार, सुभम कुमार बालियान, विकास सैनी, शोभानाथ, ओमकार नाथ, अशोक सोनकर, प्रेम कुमार आदि का सहयोग रहा।

१० जनवरी को डी डी पी एस में युवा ओपन वैक्सीनेशन कैंप
मुजफ्फरनगर। स्वास्थय विभाग के करोना से बचाव अभियान के अंतर्गत १५से१८साल के युवाओं व बच्चो मे टीकाकरण कराने व उनका उत्साह बढाने हेतू जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था डीडीपीएस (देहरादून पब्लिक स्कूल) मे कल (आज)सोमवार १० जनवरी २०२२ सोमवार को विशाल वैकसीनेशन कैम्प का आयोजन कर रहा है।

यह ओपन कैम्प१५से१८साल के आयु वर्ग के लिए सभी के लिए आयोजित हो रहा है।कोई भी इस आयु वर्ग का बालक यहा आधार व फोन नम्बर लाकर सोमवार को टीकाकरण करा सकता है। डीडीपीएस की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिरोही ने बताया कि इसके लिए विद्यालय में व्यापक तैयारियां की है और युवाओं व बच्चो को लुभाने और उत्साह वर्धन के लिए अलग से विशेष साज-सज्जा विद्यालय में की गई है

साथ ही सेल्फी प्वाइंट और फोटो लेने के लिए अलग से व्यवस्था की गई।यहा बालको को किसी अन्य तरह से अपने नंबर की बुकिंग की जरूरत नहीं है।१०जनवरी को सुबह१०से तीन बजे तक टीकाकरण होगा जिसके लिए आधार अनिवार्य है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + two =