Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- कॅरिअर की राह दृढ़ता के साथ अपनाएं विद्यार्थीः डा. नरेश मलिक

चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में सीवी रमन विज्ञान प्रदर्शनी में १५० विद्यार्थियों ने ५७ मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. नरेश मलिक ने कहा विद्यार्थी दृढ़ता के साथ अपने अंदर की प्रतिभा को पहचाने और कॅरियर की उड़ान भरें।

जीवन में स्वामी विवेकानंद के तीन मंत्र ईमानदारी, धैर्य और निरंतरता को अपनाएं। विशिष्ट अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने कहा गुरुकुल पद्घति पर संचालित स्कूल में अनुशासन बेहतरीन है। पाश्चात्य सभ्यता की होड़ में अपनी संस्कृति कभी ना भूलें। विशिष्ट अतिथि राखी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी ने कहा बच्चों के विकास में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी तीनों का दायित्व समान है। संचालन प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा एवं छात्रा सना त्यागी ने किया।

इसके बाद निर्णायक मंडल में सीवी रमन विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कक्षा नौ से १२ तक ग्रुप में सना, लवीजा एवं भानवी एंड ग्रुप विजेता घोषित किया गया। कक्षा छह से आठ तक में मोहम्मद साद, अनी जहरा, अंशिका वर्मा एवं सृष्टि जैन विजेता रही। पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण घातक पर पक्ष और विपक्ष में आयोजित प्रतियोगिता में इकरा और स्वस्ति शर्मा की प्रस्तुति दमदार रही। दोनों को पहला पुरस्कार मिला।

अतिथियों ने शिक्षिका रिया, सुनीता, अनुश्री, गीता भटनागर और शिक्षक राहुल कुमार, नीटू सिंह, कपिल पुंडीर को सम्मानित किया गया। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुकेश त्यागी, प्रोफेसर डीके त्यागी एवं बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने भी विचार व्यक्त।

संस्थापक सत्य प्रकाश त्यागी, प्रदर्शनी इंचार्ज अनुश्री त्रिपाठी, नालंदा स्कूल के चेयरमैन विनेश त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, जेबी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीसी वर्मा, कुशल पाल त्यागी, डा. सुरेश चंद, सुखपाल पूर्व प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 2 =