Muzaffarnagar News: बड़े नाले का खुला मेंन हादसे को दे रहा दावत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड पर स्थित सहावली नाले से चन्द कदमों की दूरी पर स्थित एक कन्फेसनरी की दुकान के बराबर में सप्ताह भर से बड़े नाले का मेन हॉल खुला पड़ा है जो आए दिन हादसों को दावत तो दे ही रहा है वहीं दूसरी तरफ बरसात के दिनों में अगर यहां पानी भर जाए तो पता ही नहीं चलेगा कि कब कौन यहां मैनहोल में गिर कर नाले में समा जाएगा या यूं कहें कि मौत के गाल में भी जा सकता है।
बात अगर स्थानीय दुकानदारों की करें तो यहां स्थानीय दुकानदारों ने भी अपना मुंह बन्द कर रखा है उन्हें इस बात का भी पता नहीं कि आखिर मैन हाल किस वजह से और किसने इसको खुलवाया है। बड़ी बात यह है कि सप्ताह भर होने के बाद भी स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत किसी भी अधिकारी से नहीं की है
जबकि खुद इन दुकानदारों के पास रोजाना स्कूली छात्र छात्राएं और छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बिस्कुट टॉफी आदि लेने के लिए यहां आते हैं। बड़ा सवाल कि आखिर अगर यहां कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रधान से दैनिक समाचार इस तरफ ध्यान देने की अपील करता है ।।
शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का दौर जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर में इन दिनों हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवार्थ हर कोई जी-जान से जुटा है । जहां एक तरफ जिला पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी डोर टू डोर निरीक्षण कर मुजफ्फरनगर की सीमा में आने वाले शिव भक्त कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके खान-पान आदि पर विशेष ध्यान दे रहे हैं
तो वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर के ही नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित भागोवाली कट पर स्थानीय ग्रामीण व थाना नई मंडी पुलिस की संयुक्त टीम शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ और सुरक्षा में दिन-रात लगी हुई है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं
किस तरह नई मंडी थाना पुलिस आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त कांवडियो को न केवल रास्ता पार करा रहे हैं। बल्कि उनको खाद्यय सामग्री भी वितरित कर रहे हैं यहां स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आने वाले शिवभक्त कांवरियों की जी जान से सेवा करते दिखाई दे रहे हैं जिनमें चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सभी लोग आपसी सौहार्द बना शिवभक्त कांवरियों की सेवा कर रहे हैं।

