Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कूड़ा बीनने वाली महिला के साथ गैगरेप की सूचना से मचा हडकंप

Muzaffarnagar News: सोमवार रात कूड़ा बीनने वाली 55 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता को डरा धमकाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। सीओ खतौली का कहना है कि जांच कराई जा रही है।

क्षेत्र के गांव की रहने वाली कूड़ा बीनने वाली महिला रजबहे के समीप धार्मिक स्थल पर थी। धार्मिक स्थल की देखभाल करने वाला गांव का वृद्ध भी मौजूद था। तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए उसे कुटिया में बंद कर दिया। जबरन महिला को लेकर पास ही जंगल में ले गए। वहां पर महिला के साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी सहित इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पीड़िता के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उसे जेल जाने का डर दिखाकर उससे यह कहलवाया कि उसके साथ कुछ नही हुआ है।

सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर गए थे। मामले की जांच कराई जा रही है। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि कूड़ा बीनने वाली महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली थी।

उन्होंने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि महिला अपने पति के साथ मेला घूमने गई थी। वापस आने के बाद देर रात्रि पीर पर आकर बैठ गई थी। प्रधान की मौजूदगी में आसपास के लोगों से जानकारी की गई। पीड़िता से भी बात की गई, मामला फर्जी निकला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + two =