Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-व्यापारियों ने दुकाने बंद रख किया प्रदर्शनः मंत्रियों के आश्वासन के बाद खुला एसडी कॉलेज मॉर्केट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगर की हृदय स्थली शिव चौक के निकट स्थित एसडी कॉलेज मॉर्केट प्रकरण में व्यापारियों अपनी दुकाने बन्द रख विरोध प्रदर्शन किया। एसडी कॉलेज मार्किट के व्यापारियांे द्वारा आज दोपहर के वक्त जब अपने प्रतिष्ठानो को बन्द रखकर जब इस सम्बन्ध मे नाराजगी जाहिर कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था

तो इसी बीच व्यापारियो द्वारा बैठक व प्रदर्शन की सूचना मिलते ही केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,व्यापारी नेता संजय मित्तल, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, भाजपा नेता प्रवीण खेडा,व्यापारी नेता प्रवीण जैन उर्फ चीनू,व्यापारी नेता सुनील तायल, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, सपा नेता साजिद हसन, भाजपा नेता सुनील दर्शन आदि विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे राजनीतिज्ञो व व्यापारी नेताओं ने इस सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने धरनारत व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारी हताश ना हों। उन्हे कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। इस मामले में उन्हे कोई दिक्कत नही होगी। व्यापारियों से बात कर उनकी सारी बातों को ध्यान मे रखते हुए ही इस सम्बन्ध मे आगे बात की जाएगी। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने एसडी कॉलेज मार्किट के व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारियो की समस्या को ध्यान मे रखते हुए ही इस सम्बन्ध मे आगे कोई बात होगी। उन्होने कहा कि व्यापारियों को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की जांच में एसडी कॉलेज मार्केट सरकारी भूमि पर बनी होने की बात सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से एसडी एसोसिएशन को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है और इस संबंध में संस्था को नोटिस रिसीव कराने के साथ ही चस्पा भी कर दिए थे। बीते दिवस व्यापारियों की बैठक में पहुंचकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों अनिल सिंह व जसवंत गर्ग ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि घबराने की जरूरत नहीं है

एसोसिएशन के सभी कागजात है और प्रशासन के नोटिस का जवाब दे दिया जाएगा। एसडी मार्केट के व्यापारियों ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व यूपी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को भी अवगत कराया था और मदद मांगी थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो आज सुबह मार्केट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया गया है और नारेबाजी की। जहां केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर अपने प्रतिष्ठान खोल लिये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20861 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 11 =