Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटर साईकिल/स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी की गयी ०५ मोटर साईकिल, ०१ स्कूटी, ०२ नम्बर प्लेट व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में रात्रि में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग मोटर साइकिल/स्कूटी चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को शेरपुर चुंगी रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०५ मोटर साईकिल, ०१ स्कूटी, ०२ नम्बर प्लेट व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ३० नवम्बर को दीपक डेरी, पंचमुखी मार्ग, चुंगी नं० ०२ थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से एक स्कूटी नम्बर यूपी १२ एवी ८२१९ अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना कोतवाली नगर पर टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक ०८.१२.२०२३ को वाहन चोरी के कई अभियोगो का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण साहिल पुत्र काले निवासी सैक्टर १२ आरटीओ आफिस के पास शास्त्रीनगर थाना नौचंदी जनपद मेरठ, रिहान पुत्र आमिर निवासी सर्राफा बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद मेरठ।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण पहले भिन्न भिन्न जनपदो में जाकर लाभ कमाने के उद्देश्य से मोटर साईकिल व स्कूटी चोरी करने की भूमिका तैयार करते है। फिर मैन रास्तो को छोडकर, सीसीटीवी कैमरो से बचकर व शाम के अंधेरे में मोटर साईकिल व स्कूटी चोरी कर लेते है। चोरी करने बाद वाहन की नम्बर प्लेट बदल देते है। पकडे जाने से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं।

जिनके कब्जे से ०१ एक्टिवा स्कूटी, ०१ हीरो होण्डा सीडी डीलक्स बिना नम्बर प्लेट, ०१ हीरो स्पलैण्डर, ०१ हीरो स्पलैण्डर नम्बर, ०१ हीरो स्पलैण्डर नम्बर बिना नम्बर प्लेट, ०१ हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स, ०२ नम्बर प्लेट, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० महावीर सिंह चौहान, उ.नि. जितेदं्र कुमार, है. का. अनिल कुमार, शिवओम भाटी, गौरव चौधरी, का. सचिन कुमार, मौ. इशफाक, जितेंद्र, गवेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 12 =