राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों ने समान कार्य-समान वेतन मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों ने प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपकर समान कार्य समान वेतन करने की मांग उठाई है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ मुजफ्फरनगर शाखा के उपाध्यक्ष डा. सचिन जैन ने बताया कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के आह्वान पर दिनांक 05 जून, 2020 को समस्त संविदा कर्मचारियों की ओर से समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण चौपड़ा को सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्रदेश सरकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन के उपरान्त भी समान कार्य समान वेतन की मांग पूरी नहीं हो पाई है, जबकि प्रदेश के अंदर समस्त संविदाकर्मी अपनी जान पर खेलकर कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने में दिन रात ड्यूटी में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 जैसी महामारी में भी एन0एच0एम0 संविदा कर्मचरियों द्वारा अपनी अग्रणी भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा और प्रदेष का गौरव बढा रहे है।
फिर भी उक्त महामारी में षहीद हमारे चिकित्सक/पैरामेडिकल अथवा अन्य कर्मचरियों को आप द्वारा घोशित राषि का ही सहारा है अन्य कोई इन्ष्योरेन्स या लाभ मिषन निदेषक स्तर से हम संविदा कर्मियों को प्राप्त नही है।
जिसके कारण कर्मचारियों में रोश ब्याप्त है और संवेदनहीनता की भावना प्रचुर होती जा रही है कि कम वेतन व कम सुविधाओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाहन किस प्रकार किया जाये।
ज्ञापन देने वालों में अनुज सक्सेना डीसीपीएम, डा. सचिन जैन, एसटीएस अतुल भारद्वाज, महामंत्री मणीकान्त त्यागी, मीडिया प्रभारी रवि कुमार, डा. फैसल बिन मंसूर, डा. हिमांशु त्यागी, अनिल कुमार डाटा असिसटेंट, अर्बन महामंत्री मोनिका आदि शामिल रहे।
