वैश्विक

ओस्लो: इस्लाम विरोधी रैली के दौरान हिंसक झड़प

नॉर्व की राजधानी ओस्लो में शनिवार को एक इस्लाम विरोधी रैली के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद अधिकारी चौकन्ने हुए और उन्होंने जल्द ही इस रैली को समाप्त कर दिया।

इस रैली का आयोजन ‘स्टॉप इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे’ (एसआईएएन) समूह नहीं संसद भवन के पास किया। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली के दौरान इसका विरोध करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और उन्होंने ड्रम पीटते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने ‘हमें अपनी सड़कों पर जातिवाद करने वाले नहीं चाहिए’ जैसे नारे लगाए। 

https://twitter.com/NoraVerystrong/status/1299960490504761344?s=20

समाचार एजेंसी एनटीबी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति उस दौरान बिगड़ गई, जब एक एसआईएएन समूह की महिला ने धार्मिक ग्रंथ के पेज फाड़ दिए। इस महिला पर पहले भी नफरत भरे भाषणों को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। 

महिला की इस हरकत के बाद इस रैली का विरोध कर रहे लोगों ने एसआईएएन सदस्यों पर अंडे फेंके और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर उनसे भिड़ गए। अधिकारियों ने इसके बाद हालात स्थिर करने के लिए पेपर स्प्रे और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। 

पुलिस ने इस घटना में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कई महिलाएं और नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले स्वीडन के माल्मो में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =