वैश्विक

Pakistan: इमरान खान की विवादास्पद बयानों की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित

Pakistan की नेशनल असेंबली ने सोमवार को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम और सशस्त्र बलों पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की विवादास्पद बयानों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव में कहा गया है कि सदन इमरान खान के उस साक्षात्कार की निंदा करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रतिष्ठान ने सही फैसला नहीं लिया तो पाकिस्तान तीन हिस्सों में बिखर जाएगा और पाकिस्तान सेना को तबाह कर दिया जाएगा।

Pakistan की सेना ने देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिए हैं, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ युद्ध भी शामिल है, जिसके लिए सदन उसे श्रद्धांजलि देता है। इसमें कहा गया है कि सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय मंत्री अयाज सादिक ने अपने भाषण के दौरान कहा कि इमरान खान ने सत्ता की लालसा में बड़ी बातें कह दीं, जिससे उन्हें अंदेशा है कि भविष्य में पाकिस्तान को नुकसान होगा।

Pakistan सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कई जानें कुर्बान की हैं। सादिक ने कहा, जो शख्स यह कहता है कि पाकिस्तान तीन हिस्सों में बिखर जाएगा.. पता नहीं, उसने मुल्क के राज किस-किस को बताए होंगे। उन्होंने कहा कि इमरान खान परमाणु कार्यक्रम के बारे में बात करते हैं, जो जुल्फिकार अली भुट्टो द्वारा शुरू किया गया था और नवाज शरीफ द्वारा खत्म किया गया था।

सादिक ने कहा, ऐसा लगता है कि वह (इमरान खान) भी नक्शों में खंडित पाकिस्तान दिखाने वालों शामिल थे, क्योंकि देश के अलग होने वाली टिप्पणी इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा, हम अपने राजनीतिक जुड़ाव और पार्टियों को महत्व देते हैं, लेकिन इस्लाम और पाकिस्तान से ज्यादा प्रिय कुछ नहीं है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =