वैश्विक

रविवार सुबह PM Modi का Twitter अकाउंट हैक,स्पैम ट्वीट

रविवार सुबह करीब 2 बजे PM Modi का Twitter अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया। हैकर ने प्रधानमंत्री मोदी के Twitter हैंडल से बिटकॉइन को मंजूरी देने वाली पोस्ट शेयर कर दी। हालांकि कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया। तड़के सुबह पीएमओ ने ट्वीट कर अकाउंट के सुरक्षित होने की जानकारी दी। 

रविवार की सुबह 2 बजकर 11 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी के निजी Twitter हैंडल @narendramodi से एक ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया कि भारत ने अब आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर 500 बिटकॉइन ख़रीदे हैं और इसे देश के सभी नागरिकों में बांटा जाएगा। जल्दी करें। ट्वीट में एक स्पैम लिंक भी लगाया गया था।

रविवार सुबह Pm Modi का Twitter अकाउंट हैक,स्पैम ट्वीट 1

हालांकि इस ट्वीट को कुछ ही देर में पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से हटा दिया गया। लेकिन तब तक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। इसके बाद 2 बजकर 14 मिनट पर दोबारा एक और ट्वीट किया गया जो पहले वाले की ही तरह था। इस ट्वीट को भी प्रधानमंत्री मोदी के निजी ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के निजी ट्विटर अकाउंट से स्पैम ट्वीट किए जाने पर अहले सुबह ही पीएमओ ने स्पष्टीकरण दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी।

इस मुद्दे को ट्विटर के पास उठाया गया और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। थोड़े समय के लिए अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान किसी भी तरह के शेयर किए गए ट्वीट को नजरअंदाज करें।     

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =