उत्तर प्रदेश

श्यामलाल बच्ची सैनी ने सपा की उपलब्धियों को गिनाया

 

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खतौली विधानसभा के दर्जनों गाँव में लोगों से जनसम्पर्क कर समाजवादी सरकार व अखिलेश यादव जी की की नीतियों व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ग्रामीणों में प्रचार कर आगामी विधानसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की

श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जितना विकास पाँच साल की सरकार में कराया था आजादी के बाद किसी सरकार ने उतना विकास नहीं कराया

मैं २०१२ में कुछ वोटों से हारने के बाद भी लगातार आपके सम्पर्क में रहा हूँ मैंने समाजवादी सरकार में खतौली विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में विकास कार्य कराने का प्रयास किया है

कई विकास में पिछडे गाँव को लोहिया गाँव में लाकर एक-एक गांव में करोड़ों का विकास कराया २०२२ में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है

हर वर्ग किसान,छात्र,नौजवान समाजवादी सरकार के कार्यकाल को याद कर रहा है आने वाले समय में क्षेत्र का बहूमुखी विकास कराना ही मेरी प्राथमिकता होगी।

श्यामलाल बच्ची सैनी ने इरशाद गुर्जर,काजी फसीह अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,पंकज सैनी के साथ खेड़ा चौगामा,बुआडा,ताजपुर, भलवा,भंडूर, सिखेडा,भेडाहासा आदि गाँव में जनसम्पर्क किया

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 9 =