संपादकीय विशेष

मुजफ्फरनगर के किसानों के 12 अरब रुपये दबाकर बंद हुईं चीनी मिलें, जानिए किस मिल पर कितना बकाया

मुजफ्फरनगर जनपद की आठ चीनी मिलों पर किसानों का 12 अरब रुपये से अधिक बकाया है। जिले की चीनी मिलों में किसानों ने इस वर्ष 33 अरब 66 करोड़ 80 लाख 71 हजार का गन्ना डाला है। चीनी मिलें अब तक 20 अरब 79 करोड़ 98 लाख का भुगतान कर चुकी है। किसानों का चीनी मिलों पर 12 अरब 76 करोड़ 92 लाख 65 हजार बकाया है।

जिले की चीनी मिलों ने इस सत्र का गन्ना किसानों का लगभग 62 प्रतिशत भुगतान किया है। 38 प्रतिशत भुगतान मिलों पर बकाया है। इस बार जिले में खतौली चीनी मिल ने सबसे ज्यादा सात अरब 69 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपये का गन्ना खरीदा। मिल किसानों का 66 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर चुकी है।

मिल किसानों के खातों में पांच अरब छह करोड़ 86 लाख रुपये डाल चुकी है। गन्ना खरीद में जिले में दूसरे नंबर पर रही टिकौला चीनी मिल पांच अरब 69 करोड़ में से चार अरब 44 करोड़ यानि 78 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। तीसरे नंबर पर गन्ना खरीद करने वाली चीनी मिल तितावी ने किसानों का 56 प्रतिशत भुगतान किया है। मिल ने पांच अरब 57 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा और तीन अरब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

पेराई में चौथे नंबर पर रही मंसूरपुर मिल ने किसानों का 70 प्रतिशत भुगतान किया है। चार अरब 99 करोड़ रुपये के मुकाबले तीन अरब 42 करोड़ रुपये किसानों को दिए हैं। पेराई में पांचवें नंबर पर रही भैसाना चीनी मिल ने किसानों से चार अरब 75 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। मिल ने सबसे कम एक अरब 56 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस मिल का भुगतान केवल 30 प्रतिशत ही किया है। खाईखेड़ी मिल का भुगतान 59 प्रतिशत, रोहाना का 62 प्रतिशत और मोरना का 72 प्रतिशत हो गया है।

मुजफ्फरनगर जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान लगातार कर रही है। सत्र के दौरान पहली बार दो हजार करोड़ से ऊपर का भुगतान हुआ है। 62 प्रतिशत भुगतान चीनी मिलें कर चुकी हैं। भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

प्रशासन का दबाव है कि जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। भुगतान में तेजी लाई जाएगी। मुजफ्फरनगर में फिलहाल खतौली चीनी मिल पर 260 करोड़, तितावी चीनी मिल पर 242 करोड़ भैसाना चीनी मिल पर 333 करोड़, मंसूरपुर चीनी मिल पर 137 करोड़, टिकौला चीनी मिल पर 124 करोड़, खाईखेड़ी चीनी मिल पर 90 करोड़, रोहाना चीनी मिल पर 41 करोड़, मोरना चीनी मिल पर 45 करोड़ बकाया है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 10 =