News
खबरें अब तक...

समाचार

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र सिविल लाईन में पुत्र अपने पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके पास अवैध तमंचा भी है। सूचना पर पीआरवी-४१४९(२डब्ल्यू) द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार कर थाना सिविल लाईन पुलिस के सुपुर्द किया गया। त्वरित कार्यवाही करने तथा अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार करने का सराहनीय कार्य किया गया जिसके सम्बन्ध में एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा आरक्षी १६५ मनोज कुमार व हो०गार्ड ०२७२ विकुल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की गयी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपे राहत कोष में चैक
मुज़फ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिलकर उन्हे प्रधानमंत्री राहत कोष में ६११००० रूपए के २५३ चैक और ११५०२ रुपए के ३ चौक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सौपे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा की यह धनराशि पीएम राहत कोष में पहुंचकर देश में जरूरतमंद लोगो व कोविड-१९ कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों के काम आएगी, साथ ही उन्होंने कहा, कि विपदा की घड़ी में सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश हित में कार्य करने की जरूरत है, जिससे कि हमारा देश इस महामारी से उभरकर जल्द प्रगति की ओर अग्रसर हो।उनके साथ जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि ,विजय सैनी जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी ,जिला सह मिडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अचिन्त मित्तल मौजूद रहे।

 

करंट लगने से किसान मौत
सिखेडा। करंट लगने से खेत मे पानी चला रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार थाना सिखेडा क्षेत्र के गांव सिखरेडा निवासी किसान शोभाराम पुत्र बारूसिह के ईख मे पाली चला रहा था कि इसी बीच 11000 की लाईन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रो के अनुसार मृतक का नाम कला मुर्मू पुत्र उत्तर मुर्मू निवासी पूर्वा रामपुर उत्तर दीनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी है। मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो कोतराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण मुजफ्फरनगर कि लिए रवाना हो गए। हादसे की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

बाजारों में लगने लगी फिर भीड3 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू के बाद आज शहर मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। नगर के विभिन्न बाजारो एवं चौराहो पर वाहनो के कारण जाम की स्थिती बनी रही। जिस कारण पुलिस व टै्रफिक पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पडी। वहीं शहर के विभिन्न बाजारो मे भी आज ठीक-ठाक भीड रही। उल्लेखनीय है कि रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण सभी लोग अपने घर पर रहे। तथा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से प्रशासन द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू पूरी तरहा सफल रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस लगातार क्षेत्र मे गश्त करती रही। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र मे गश्त करते रहे। पुलिस ने कई स्थानो पर मशक्कत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ किसी स्थान पर भीड ना लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करने के निर्देश दिए। पुलिस ने लगातार गश्त कर नागरिको से घर पर रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी। नगर के लोहिया बाजार, सर्राफा बाजार,भगत सिह रोड आदि विभिन्न बाजारो मे ठीक ठाक भीड देखने को मिली। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने विभिन्न बाजारो का भ्रमण कर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शोक सभा का आयोजन
खतौली। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा नेता की माताजी के निधन पर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि कस्बे के टेलीफोन दफ्तर की पिछली गली मे निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मदन छाबडा की माताजी का बीते दिनो बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दुखद समाचार से जनपद मे शोक छा गया तथा कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी। कस्बा खतौली पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक व्यक्त की। इस दौरान नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, सुनील जोगी, मुकेश चंदेल,वैभव जैन, राकेश प्रजापति, महामंत्री रोहित जैन, आशीष कुमार जॉनी, श्याम रहेजा नगर अध्यक्ष भाजयुमो, गुरूदत्त अरोरा सभासद आदि मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर में मैडिकल स्टोर ने बेचा एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन,मरीज की मौत, मैडिकल वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जिले में एक मैडिकल स्टोर वाले ने एक मरीज को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन दे दिया जिसके लगने से उसकी मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने जाकर शव को कब्जे में ले लिया, इस मामले में मैडिकल वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विवरण के अनुसार कसेरवा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की एक्सपायरी इंजेक्शन लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहाँ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वही पुलिस ने मैडिकल संचालक को एक्सपायर डेट के इंजेक्शन बेचने पर गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव का है, जहां 13 जून को गांव के चौधरी मैडिकल स्टोर से मृतक इरशाद पुत्र इलियास ने पेट में दर्द होने के चलते डॉक्टर द्वारा लिखा गया इंजेक्शन लिया था, लेकिन मैडिकल की लापरवाही के चलते पीड़ित व्यक्ति का एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे इंजेक्शन लगने पर पीड़ित की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन रविवार देर रात उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई, मैडिकल स्टोर की लापरवाही के चलते हुई इरशाद की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट उठा, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को गांव में ही रख दिया और मैडिकल स्टोर के खिलाफ कार्यवाई की मांग करने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, हालांकि परिवार वालों ने चौधरी मैडिकल स्टोर पर पूर्व में भी एक्सपायर डेट की दवाई देकर ऐसे मामले होने का आरोप लगाया है, पुलिस ने मैडिकल स्टोर से एक युवक को गिरफ्तार कर मैडिकल स्टोर को बंद करा दिया।

 

गंगनहर के पुल की हालत खस्ता, मरम्मत की मांग7 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। निरगाजनी का गंगनहर का पुल जर्जर हो गया है। इसमें गड्ढे भी हो चुके हैं। सिचाई विभाग की चेतावनी के बाद भी पुल से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों ने डीएम से पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
गांव निरगाजनी गंगनहर स्थित झाल पर अंग्रेजी हुकूमत के जमाने का पुल बना है। वर्तमान में पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। जरा सी बरसात होते ही पुल पर हुए गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढों में गिरने से वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। जिस पर सिचाई विभाग ने भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित करते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। पुल के जर्जर होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि पुल पर आवागमन बंद होने से उन्हें कई-कई किमी घूमकर अपने खेतों तक जाना पड़ेगा। भाकियू के योगेश सिवाच, प्रधान मेनपाल, संसार सिंह, योगेश गुर्जर, सोमपाल, संसार सिंह आदि का कहना है कि लकड़ी से भरे भारी वाहन बड़ी संख्या में इस पुल से गुजरते हैं और सहारनपुर की ओर चले जाते हैं। लकड़ी से भरे ये वाहन मंडी शुल्क की चोरी कर इस जंगल के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पुल से गुजरने वाले ऐसे भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और नया पुल बनाने या इसकी मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

शिवसेना हिन्दुस्तान की और से वृक्षारोपण किया
भोपा। शिवसेना हिन्दुस्तान की और से पौराणिक तीर्थ एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे वृक्षारोपण किया गया। शिव सेना हिन्दुस्तान के जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के नेतृत्व मे शिवसेना कार्यकर्ताओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए पौधारोपण किया गया। जिले मे कोराना वायरस के प्रभाव के बावजूद शिवसेना अपने कर्तव्य से पीछे नही हट रही है। शिवसेना कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए तीर्थ स्थली पर अनेक स्थानो पर पौधारोपण किया। शिवसेना ने गंगा घाट पर वानर सेना को फल खिलाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा ने कहा कि यदि देश को कोरोना मुक्त करना है तो सोशल डिस्टेंसिग का पालन, घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग तथा अधिक से अधिक समय घर पर ही बिताना बेहतर होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा, शिवसेना मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा, शिवसेना जिला महासचिव विनय बिंदल, आईटी सेना प्रमुख गौरव सिह, आजाद व योगेन्द्र सिह बरवाला आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी का आभार जताया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संजय मित्तल प्रदेश मंत्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लॉकडाउन बिना शक्ति के सौ पर्सेंट सफल रहा कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने के लिए यह अति आवश्यक था जिस प्रकार हमारे जनपद में कोरोनावायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं उनको देखकर भी हमें बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य और आम नागरिक का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमें इस प्रकार के कड़े निर्णय आगे भी लेने पड़ेंगे जान है तो जहान है इस निर्णय के लिए मैं मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी को व जनपद की जिलाधिकारी माननीय सेल्वा कुमारी जे को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इतना सुंदर और ऐतिहासिक निर्णय लिया जिससे हम सभी व्यापारियों की और आमजन की सुरक्षा हो सके।

सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी
मुज़फ्फरनगर। समाजसेवी हरीश गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण सबसे खतरनाक मोड़ पर है जब मार्च में सरकार ने लोक डाउन लागू किया था सब को लगता था कि हमे जबरदस्ती घरो में बंद कर दिया है हमारे रोजगार बन्द करवा दिए हमे दुकान नही खोलने दे रहे आदि आदि, अधिकतर बिना किसी कारण के सड़को पर घूमने में अपनी इज्जत समझते थे आज सबकी मांग पर सभी बाजार खुल गए है जब तक घर मे थे संक्रमितों का आंकड़ा शून्य के बराबर था लोकडाउन खुलते ही हमारा जनपद भी इसकी जद में आ गया रात्रि कर्फ्यू या बाजार टाइम हो या कोई भी समय सब नाम मात्र का है कोई रोक टोक नही है बाज़ारो में दुकानों में अन्य सब जगह भीड़ ही भीड़ है मेरे जनपद वासियो अब भी सम्भल जाओ अब ये संक्रमण बढ़ना भीड़ में जाना, डिस्टेंस का पालन न करना अन्य सावधानी ना बरतने का नतीजा है मुज़फ्फरनगर में इतना संक्रमण फैलने के बाद भी किसी को बचाव की चिंता नही दिख रही आप को यदि सुरक्षित रहना है तो स्वयं बचाव करना होगा प्रशासन को बाजार का समय केवल सुबह ४ या ५ घण्टे रख कर बाकी समय पूरी तरह कर्फ्यू की भांति सख्ती करनी पड़ेगी नाम मात्र के कर्फ्यू से कुछ होने वाला नही है एक बात समझ लो यदि आप ओर आपका परिवार सुरक्षित है तो सब कुछ सही होगा अपनी व परिवार की सुरक्षा हेतु कोरोना वायरस से बचाव के उपाय करें लापरवाही खतरनाक साबित होगी।

कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक के निधन पर जताया दुख
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेताओ की एक शोक सभा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौ.तारिक कुरैशी की अध्यक्षता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग के संचालन मे सम्पन्न हुई। जिसमें मेरठ शहर के पूर्व विधायक तथा वयोवृद्ध गांधीवादी नेता पंडित जयनारायण शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए वक्ताओं ने पंडित जयनारायण शर्मा को महान समाज सुधारक एवं प्रखर वक्ता बताते हुए कहा कि आज हमारी पार्टी ने एक मजबूत स्तम्भ खो दिया। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पंडित उमादत्त शर्मा, शलभ कौशिक एड., कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, अमलेश शर्मा, इकराम पहलवान, कालूराम शर्मा, सुधीर शर्मा, पी.सी.सी., महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, पूर्व सभासद नीलम गौतम, हर्ष त्यागी, मधुर शर्मा, आरिफ मौहम्मद,पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा के निधन का दुखद समाचार मिलने पर मुजफ्फरनगर से कई वरिष्ठ नेता शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना देने के िए मेरठ भी पहुंचे थे। जिनमे उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रमोद पाण्डेय के प्रतिनिधि के रूप मे कांग्रेस सेवा दल मु.नगर के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा गया।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सड़क में बने गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जिम्मेदार ठहराते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी बालेन्द्र व जितेन्द्र बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव जा रहे थे। शामली रोड बाइपास पर काली नदी के पुल के समीप सड़क में बने गड्ढे में उनकी बाइक गिर गयी। गड्ढे में बाइक गिरते ही अनियंत्रित होकर सडक के बीच बने डिवाइडर से टकरा गयी और दोनों सडक पर गिरने से गंभीर घायल हो गए। हादसे में जितेन्द्र की मौत हो गयी। बालेन्द्र गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। इस संबंध में घायल के भाई हरेन्द्र ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सड़क पर बने गड्ढे की वजह से जितेन्द्र की मौत हुई और उसका भाई घायल हुआ।
आरोप लगाया है कि सड़क के गड्ढे भरने की जिम्मेदारी नेशनल हाइवे अथॉरिटी की है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी की लापरवाही से हादसा हुआ और एक की जान चली गयी। पुलिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। शनिवार को दिन में भी गड्ढे की वजह से एक युवक को रोड रोलर ने कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गयी। शहर कोतवाल अनिल कपरवान का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =