समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त नीशू शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा नि0 1418 गली नं0 4 मौ0 रामलीला टील्ला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा विद्युत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त खुर्शीद पुत्र शाहिद नि0 रेहमानिया कालोनी पीर के पास थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। वहींं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त समयदीन पुत्र जाफर नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त व0उ0नि0 निर्दाष त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त सादिक पुत्र रियाज नि0 ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर मु0नगर को सौरम गेट से गिरफ्तार किया गया।
कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र अतर सिंह नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को नहर पुलिया परासौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त सुशील पुत्र रहीश नि0 ग्राम पटौली थाना भोपा मु0नगर को खोकनी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त व0उ0नि0 बीरबल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्ता संसारी पत्नी स्व0 सतपाल नि0 राजपुर कलां थाना जानसठ मु0नगर, रेखा पत्नी ओमपाल नि0 उपरोक्त को अभियुक्ताओं के मस्कन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 05-05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया।
वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 श्री रहीशपाल सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र मान सिंह नि0 हरिपुर सीकरी थाना फुगाना मु0नगर को हरिपुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 600 नशे की गोलियों को बरामद किया गया।
पुलिस ने कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त व0उ0नि0 सचिन शर्मा द्वारा जनपदीय टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शेर अली पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम भैंसाहेडी थाना छपार मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही ग्राम बसेडा भैंसाहेडी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा अभियुक्त आजाद पुत्र गुलफाम नि0 गन्दौर थाना शाहपुर मु0नगर को चौकी अलावलपुर बैरियर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 10 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र करण सिंह नि0 ग्राम सोहजनी तगान थाना मन्सूरपुर मु0नगर को मील मन्सूरपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मन्साद पुत्र दिलशाद नि0 ग्राम चुडियाला थाना मीरापुर मु0नगर को चुडियाला मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनूस खान द्वारा अभियुक्त इकरामूददीन उर्फ सुक्का पुत्र कलवा नि0 ग्राम केलावडा थाना खतौली मु0नगर को ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र नौबहार नि0 घसौली थाना कांधला शामली को जंगल ग्राम सिसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 वियज शर्मा द्वारा पोक्सों अधि0 में वारण्टी अभियुक्त कादिर पुत्र टेकू उर्फ मोहर्रम अली नि0 सलारपुर थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना फुगाना पर नियुक्त व0उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा अभियुक्त दिलशाद पुत्र महबूब नि0 हरिपुर सीकरी थाना फुगाना मु0नगर को हरिपुर गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
तीन दिवसीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 से 26 मार्च तक
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा श्याम प्रभु खाटू वाले का तीन दिवसीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 से 26 मार्च तक नई मंडी स्थित गणपति धाम प्रागंण में धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। 24 मार्च की रात्रि को परम्परागत भजनों ओर चंद धमाल के साथ केसर चंदन की होली बाबा श्याम के साथ खेली जायेगी। श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति के प्रधान अशोक गर्ग एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 मार्च को निशान यात्रा शिवचौक से प्रारम्भ होगा मंदिर प्रागंण में पहुंचेगी इसमे बाबा श्याम नीले घोडे पर सवार होकर अपने पूर्ण स्वरूप में रथ पर विराजमान होकर भ्रमण करेंगे। निशान यात्रा शिवचौक से झांसी की रानी, बालाजी चौक, मालवीय चौक से भोपा पुल होते हुए गौशाला रोड से मुडकर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, स्वीट्स कार्नर से मुडकर, डाकखाने से होती हुई मंदिर प्रागंण पर पहुंचेगी। रात्रि में आठ बजे मंदिर प्रागंण पर विशाल जागरण होगा जिसमें मुम्बई से आये पारस लाड़ला, मनीष भट्ट, भजन सुनायेंगे। 26 मार्च की रात्रि आठ बजे से फाल्गुन बधाई उत्सव एवं भंडारा होगा। 29 मार्च को सायं 4 बजे भगवान श्री गणपति के संग फूलों की होली खेली जायेगी। फाल्गुन मेले के अवसर पर मुजफ्फरनगर नरेश बाबा श्याम की हवेली को बंगाली कारिगरों द्वारा बाहुबली थीम पर सजाया जा रहा है। लगभग एक दर्जन बंगाली कारीगर इस कार्य में जुटे हुए है। पत्रकारां को जानकारी दी गयी कि जो भी श्रद्धालु मंदिर प्रागंण में श्याम उत्सव में आयेंगे उनके लिए फेस मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था मंदिर परिवार द्वारा निःशुल्क की गयी है। उल्लेखनीय है कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर श्रद्धालु लोग रंग बिरंगी श्याम ध्वज बाबा श्याम को अर्पित करते है। सनातन संस्कृति में ध्वजा विजय की प्रतीक होती है और स्वंय बाबा की प्रतिज्ञा है कि वे हमेशा हारे हुए का पक्ष लेंगे और उसे विजयी बनायेंगे। इसलिए जिस घर पर बाबा श्याम काश्रीकृष्ण के बाल रूप को देखने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई तथा पुष्प वर्षा की गई।
भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रही कथा में गोकुलधाम पीठाधीश्वर कृष्णा संजय निशान लहराता है वहां पर हर मुश्किल पर विजय हासिल होती है। पत्रकार वार्ता में सोमप्रकाश, अनिल गोयल, देवेंद्र, श्याम सुंदर, कैलाश ज्ञानी, कुलदीप, अम्बरीश, शंशाक राणा, रूपक, शुभम, अमित, अमन गोयल, सचिन सिंघल, अमन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रजत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। पत्रकारों को यह भी जानकारी दी गयी कि आगामी अप्रैल माह में 22 से 25 तक एक विशेष उत्सव आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए 1500 भक्तों के नाम अभी तक प्रबंध समिति को मिल चुके है।
डीएम ने गन्ना मिल अधिकारियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय स्थित लोकवाणी सभागार में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के द्वारा जनपद में स्थित सभी गन्ना मिलों के जनरल मैनेजर से आज गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर एक आकस्मिक बैठक की और उन्हें कड़े शब्दों में दिशा निर्देश दिए कि जिस मिल पर भी जितना गन्ना बकाया भुगतान है उन्हें तुरंत निस्तारण करें ओर किसानों के खाते में ट्रांसफर करे, वहीं बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एडीएम प्रसासन अमित कुमार जिला गन्ना अधिकारी एके द्विवेदी सहित सभी गन्ना मिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
वेल्डिंग मि़स्त्री की मौत, परिजनो में कोहराम
मजफ्फरनगर। मंसूरपुर चीनी मिल में वेल्डिंग करते वक्त ऊँचाई से गिर कर एक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद मिल प्रशासन ने गम्भीर घायल मिस्त्री को बेगराज पुर स्थित मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
तेवड़ा गांव निवासी मिस्त्री आबिद (२८) पुत्र सादा रविवार शाम मंसूरपुर चीनी मिल में बड़ी ऊंचाई पर वेल्डिंग कार्य कर रहा था। अचानक वो ऊँचाई से नीचे गिर गया। गम्भीर घायल युवक को मिल प्रबंधन ने तत्काल बेगराज पुर मेडिकल में भर्ती कराया। आबिद के भाई सलमान और जावेद ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है बिना सुरक्षा इंतजाम के उनके भाई से बड़ी ऊँचाई पर वेल्डिंग कार्य कराया जा रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ कलर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम फेस्टिवल ऑफ कलर का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम के सभी छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्रीमती काजल दीक्षित ने किया। कार्यक्रम को ३ चरणों में संपन्न किया गया जिसमें सोलो सॉन्ग सोलो डांस और ग्रुप डांस थे। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सोलो सॉन्ग में अनुष्का आरती और चंचल ने प्रतिभाग किया वही सोलो डांस में रीवा, खुशबू, निशू ,शबनम व शिवानी ने सुंदर प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में टीना- कशिश, शिवानी- शबनम -टीना- मोनिका- कशिश और शबनम -निकिता- चंचल -शिवानी ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ एक मनोरंजक स्किट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सागर, अनुष्का, सृष्टि, तरुण ,शिवांश ,वैशाली ,शिवानी, ज्योति व मोहित ने अद्भुत प्रस्तुति दी। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । डॉ इंद्रजीत जी ने भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ हर्षिता तिवारी, श्रीमती रीता रानी एवं कुमारी प्राची रहे जिन्होंने सभी कार्यक्रमों का आकलन किया और कार्यक्रम का परिणाम घोषित किया। जिसमें सोलो डांस में खुशबू प्रथम रही,सोलो सॉन्ग में अनुष्का प्रथम रही और ग्रुप डांस में स्टेट कार्यक्रम प्रथम रहा। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के सभी प्रवक्ता श्रीमती काजल दीक्षित डॉ रविंद्र कुमार ,शिवम धीमान तथा प्रवक्ता गौरव जैन उपस्थित रहे ।इसी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज एसडी कॉलेज मार्केट प्रांगण में समर्पित युवा संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम के दौरान रक्तदान किया,जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में यूपी के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे जहां उन्होंने न केवल समर्पित युवा संगठन की जमकर तारीफ की, वहीं उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए। कहा कि रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से मनुष्य स्वस्थ रहता है, इस संगठन का जैसा नाम है वैसे ही इसके काम भी है मेरी तरफ से संगठन के हर कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एंव उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनायें। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मु० नगर के शिव चौक स्थित एस डी कॉलेज मार्किट प्रांगण में आज समर्पित युवा संगठन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सैंकड़ों समर्पित युवा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एंव राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी पहुंचे जहां उन्होंने समर्पित युवा संगठन की सैंकड़ों महिला पुरुषों को रक्त दान करते देखा। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संगठन के पर्त्येक पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा की रक्तदान हर नागरिक को करना चाहिए इससे मनुष्य स्वस्थ रहता है तथा नए खून का संचार होता है साथ ही साथ हमारे द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान भी बच सकती है। इससे बड़ा परोपकार कोई और नही हो सकता समर्पित युवाओं का यह कार्य बहुत ही अच्छा है जैसा इनके संगठन का नाम है वैसा ही इनका काम भी है।
पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आगामी ग्राम प्रधान निर्वाचन के दृष्टिगत थाना कोतवालीनगर क्षेत्र में बालिका इण्टर कालेज एवं प्राथमिक विद्यालय ग्राम पीनना में बने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया एवं वहां की स्थिति का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु सम्बन्धित आदेश-निर्देश दिये।
बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगवाने एवं घर तक छुड़वाने के लिए वेक्सिनेशन एक्सप्रेस बस का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। विकास भवन से आज केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ओर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने वेक्सिनेशन एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से क्षेत्र में रवाना किया आपको बता दें मुजफ्फरनगर प्रशासन ने यह एक नई सुविधा वैक्सीनेशन लगवाने वाले बुजुर्गों के लिए शुरू कि है जो चल फिर नहीं सकते और जो आने जाने में असमर्थ हैं उन लोगों के लिए बस का मुजफ्फरनगर प्रशासन ने इंतजाम कराया है यह बस घर से लेकर आएगी और वैक्सीनेशन कराकर घर तक बुजुर्गों को छोड़कर आएगी आज इस बस का केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार ओर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमओ एस के अग्रवाल,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेस्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर पहली बार ये शुरुआत बड़े बुजुर्गों के लिए मुजफ्फरनगर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने की है इससे एक अच्छा संदेश जाएगा इस वेक्सीनेसन एक्सप्रेस बस के शुभारंभ करने की जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
होली की पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन
मुजफ्फरनगर। होली की पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन में आज हंसी ठहाका के जबरदस्त रंग बिखरे। राजनीतिक जीवन से लेकर सामाजिक संस्थाओं तथा अधिवक्ता संगठनों से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम के अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, सपा अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगन्ध जैन, सचिव बिजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप तथा अन्य लोग शामिल हैं। सिविल बार एसोसिएशन हाल में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर कविताओं तथा चुटकुलों की यह महफिल करीब १ घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सभी लोग हंसी और होली की मस्ती के रंग में डूबे रहे। सभी अतिथियों ने शानदार चुटकुले और व्यंग्य सुनाकर लोगों का मन जीत लिया। डॉक्टर संजीव बालियान ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक ऐसा मौका होता है जब तमाम राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के लोग एक मंच पर बैठे नजर आते हैं। राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर अपनी मस्ती के लिए मशहूर है और यह आयोजन इसकी एक मिसाल है। विधायक उमेश मलिक में सभी को होली के उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव बढ़ाने और मेलजोल का पर्व है। अतिथियों का स्वागत सब्जी की मालाओं से किया गया। उनके द्वारा अमर अंधेरा का विमोचन किया गया।
ऋषिराज राही तथा संतोष शर्मा संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सचिव बिजेंद्र मलिक जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कलीराम व सचिव अरुण शर्मा राकेश कौशिक, विनय अरोरा, कर्षण गोपाल अत्रि, गोपाल मोहन गौड, प्रदीप शर्मा, कमलकांत, अनिल लोहिया, राजीव शर्मा, अनिल जैन, सुशील कुमार बंटी, सुनील कुमार मिर्ची, विपिन कुमार त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय गौरव विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी के विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० आदित्य गौतम तथा डीन एकेडमिक्स डा० विनीत कुमार शर्मा रहे।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए बेसिक साइंस विभागाध्यक्षा डा० पूजा तोमर द्वारा अतिथियों का विद्यार्थियों से परिचय कराया गया तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। वहीं महाविद्यालय के निदेशक डा० आदित्य गौतम ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिये शुभकामनायें दी तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताया कि यह संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। मनुष्य को अपनी संस्कृति नहीं छोडनी चाहिये। जीवन के प्रत्येक भाग में संस्कृति का विशेष योगदान होता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन एकेडमिक्स ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र गौरव के महत्व को समझाया।
प्रतियोगिता में ६ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति व राष्ट्र गौरव से संबंधित प्रश्न किये गये जिसमें प्राचीन सभ्यतायें, वेद, उपनिषद, ज्योतिष्क, खगोल शास्त्र, चिकित्सा, राष्ट्रीयता, गणित आदि विषय सम्मिलित थे। प्रश्नोत्तरी के बाद ३ टीमों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में अजय कुमार, भाविक चौधरी यस प्रताप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में स्मिता त्यागी, स्वाती सैनी, श्रुति तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में सदबनाज, जैनब और मनतशा शामिल रहें। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में डा० राहुल आर्य व डा० रीतु पुण्डीर रहे। श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० आदित्य गौतम, डीन एकेडमिक्स डा० विनीत कुमार शर्मा व विभागाध्यक्षा डा. पूजा तोमर द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि निदेशक श्रीराम कॉलेज डॉ० आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों के जोश की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार कि प्रश्न प्रतियोगितायें विद्यार्थियों की कौशलता एवं तर्क शक्ति को विकसित करने में सहायक होती है। इसके साथ ही जहां विद्यार्थी देश-विदेश, समाज एवं समाज से जुडे हर क्षेत्र की गतिविधियों से रूबरू होता है वही ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का आई०क्यू० भी विकसित होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ऋषभ भारद्वाज, विवेक कुमार, अंजलि गोयल, आशीष कुमार, तुषार भारद्वाज, राहुल कुमार आदि का सहयोग रहा।
होली मिलन समारोह मनाया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा महिला इकाई का होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ नई मंडी बड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ होली मिलन की मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अग्रवाल (चेयरमैन नगरपालिका) रही उन्होंने होली मिलन में आयोजित भजन संध्या में )भजन सुनाएं व सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी महासभा के अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल व महामंत्री रोमा अग्रवाल व मोनिका गोयल ने सभी अतिथियों स्वागत किया महासभा की काफी महिलाओं ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में राधा कृष्ण का सुंदर नृत्य कराया गया तथा फूलों की होली खेली गई इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत कर समा बांध दिया कार्यक्रम में नीलिमा अग्रवाल मधुकर क्रोम अग्रवाल प्रिया गोयल मोनिका गोयल अनिता गोयल साध नगर सुभाष अग्रवाल राधा गर्ग साधना कुशल मीनाक्षी मित्तल असला बिंदल सपना सिंगर स्वाति अग्रवाल रेनू गुप्ता पारुल प्रियंका लतिका आदि भारी संख्या में उपस्थित हुई इसके बाद सभी ने चाट का रसास्वादन किया।
होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा बड़ी धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकुमार गोयल अध्यक्ष और संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एड द्वारा किया गया। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी राजवंश शिरोमणि रंजन मित्तल एड.,इंजिनियर रजत गुप्ता,वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप रहे ,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद गुप्ता एड,योगेश कुमार पूर्व ओ एस डी जिलाधिकारी,इंजिनियर मधुकर श्याम रहे। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी महाराज और अमर शहीद राजा रतन चंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया फिर बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यकर्म पेश किए गए,सभा के सर्वश्रेष्ठ गायन की प्रतियोगिता हुई जिसमें अमित मोहन को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरूस्कार दिया गया बच्चो द्वारा कृष्ण जी का मनोहारी नृत्य पेश किया गया,वरिष्ठ सभा के नागरिक का सम्मान आदर्श को दिया गया। वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने गाना सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और होली कि शुभकामनाए दी। कार्यकर्म मै वैश्य सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,कदीमी सभा के महामंत्री पवन बंसल,युवा वैश्य नेता विश्वदीप गोयल,सभासद प्रतिनिधि रोहित तायल को भी वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियो तथा सभा के पदाधिकारियों द्वारा परफॉर्म करने वाले बच्चो को पारितोषित उपहार भेंट किए गए। अभय गोयल द्वारा गिफ्ट बांटे गए। महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने मुख्य अतिथि गण और विशिष्ठ अतिथिगण का धन्यवाद अदा किया गया तथा मोमेंटो भेट किए और कहां होली का त्योहार रंगो का त्योहार है हमे सबको इसी प्रकार एक जुट होकर प्यार के साथ होली का त्योहार मनाना चाहिए । अंत में सबने फूलो की होली खेली कार्यकर्म मै मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, मंत्री दीपाली अग्रवाल, बिंदिया गुप्ता, अनीता राजवंशी, वीनू एरन, सुनीता एरन, भावना गुप्ता, नेहा गुप्ता, रश्मि गुप्ता, प्रभा गुप्ता, शशि गुप्ता, दीपा गुप्ता, पंकज राजवंशी, कुलदीप गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, योगेश गुप्ता, मुकेश गोयल, सौरभ मित्तल, राहुल गोयल, विपिन गुप्ता, अमित मोहन, प्रियांशु , बबलू भाई, नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता एड, राजेंद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, कुलदीप कंसल, अभेय गुप्ता, अजय गुप्ता आदि सैकड़ों राजवंश बन्धु मोजूद रहे।
महिलाओ एवं बालिकाओ के हितो की रक्षा के लिए सरकार ने कडे कदम उठायेंः कपिल देव
मुजफ्फरनगर। नारी सशक्तिकरण की दिशा मे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अर्न्तगत महिलाओ एवं बालिकाओ के हितो की रक्षा के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा किए जा रहे प्रयासो/कार्यक्रमो से मातृशक्ति को सम्मान एवं खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
कूकडा ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम मे तहत बेटियो को और अधिक सम्मान तथा उन्हे सिक्षित करने की जरूरत है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर सी.डी.ओ. आलोक यादव,डीपीओ व अन्य अधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर की शिक्षिका मीरा शर्मा ने किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण आहार वितरण, कन्या सुमंगला योजना,सुकन्या योजना आदि प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के अर्न्तगत कार्य कर रही महिला कार्यकत्रियो को प्रतीक चिन्ह एवं सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के दौरान मंत्री कपिलदेव द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गयी। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, बीएसए, शिक्षिका मीरा शर्मा,मोनिका राठी, पायल मलिक, राखी, रश्मि,निशा, विनित पंवार, उषा चौधरी, नीना त्यागी, माहि, हर्षिता, अर्पिता, अनुराधा सोबती आदि शिक्षिकाएं एवं महिला कार्यकत्री मौजूद रही।
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा टीम के साथ की गई छापामारी से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा टीम के साथ की गई छापामारी से हडकम्प मच गया। डीआई लवकुश प्रसाद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की अवैध बिक्री व भण्डारन पर प्रभासी कार्यवाही के शासन द्वारा जारी आदेश के क्रम मे आज एक सूचना के आधार पर सहायुक्त आयुक्त औषधि,सहारनपुर मण्डल,सहारनपुर गुलशन सेतिया,औषधि निरीक्षक संदीप कुमार व औषधी निरीक्षक लवकुश प्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार अर्न्तगत ग्राम बसेडा मे राजबीर किराना स्टोर पर छापा मारा,परन्तु उपरोक्त किराना स्टोर पर ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन नही मिला। अडौस-पडौस के व्यक्तियो ने बताया कि उपरोक्त किराना स्टोर के मालिक राजबीर द्वारा पूर्व मे ऑक्सीटासिन इन्जेक्शन बेता जाता था। परन्तु 14 दिसम्बर 2020 को मुजफ्फरनगर की दालमंडी में हुई कठोर विभागीय कार्यवाही के उपरान्त राजबीर द्वारा यह इंजेक्शन बेचना बन्द कर दिया गया है।
शत्रु सम्पत्ति पर मिला स्टे
मुजफ्फरनगर। निजी स्वामित्व की भूमि को शत्रु सम्पत्ति मानते हुए उक्त भूमि को राज्य सरकार में दर्ज किये जाने से संबंधित प्रकरण जो पिछले कुछ दिनों से समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हुए थे उक्त भूमि प्रकरण मेंं अब हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। पिछले कुछ समय से शत्रु सम्पत्ति/निष्काम सम्पत्ति को लेकर अनेक बार अखबारों में समाचार प्रकाशित हुए आज पत्रकार वार्ता में आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप ने कस्टोडियन द्वारा जारी किये गये सर्टिफिकेट ओर हाईकोर्ट स्टे का हवाला देते हुए सारे मामले से परदा हटा दिया है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में हमने एसडीएम कोर्ट में याचना की थी कि कोरोना काल में एक पक्षीय आदेश न्यायोचित नहीं है। वहीं याचना माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद ने स्वीकार कर ली और वाद संख्या 6866 सन् 2021 आलोक स्वरूप बनाम राज्य सरकार व अन्य में एसडीएम कोर्ट का आदेश दिनांक 31 दिसम्बर 2020 को प्रथम दृष्टया गलत मानते हुए इस पूरे प्रकरण पर स्टे पारित कर दिया है तथा आदेश में स्पष्ट रूप से कोरोना काल में जून 2020 के बाद सुनवाई का मौका दिये बिना एक पक्षीय आदेश को न्यायोचित नहीं माना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रशासन की कार्यवाही से जहां उनकी छवि धूमिल होने का प्रयास हुआ है वहीं पर उन्हे गहरी पीढा भी हुई है लेकिन आप सभी के सहयोग व न्यायिक प्रक्रिया के संज्ञन लेने से उनके हितों की रक्षा हो जायेगी ऐसी उन्हे उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभाग भली भांति सारे तथ्यों को जानते है और समझते है और यही कारण है कि शत्रु सम्पत्ति घोषित न करके प्रकरण की सुनवाई नहीं की जा रही है और जान बूझकर प्रकरण को लम्बित रखा जा रहा है। कोरोना काल में भी आदेश संख्या 32 बिना सुनवाई के जल्दबाजी में पारित करना और उस आदेश में रिकाल प्रार्थनापत्र 27 जनवरी 2021 को लम्बित रखना भी एक गम्भीर प्र्रश्न पैदा करता है। रिकाल प्रार्थना पत्र पर अधिकारी द्वारा बिना किसी भी पक्ष द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र दिये स्वंय अग्रिम तारीखे लगाना भी स्पष्ट दर्शाता है कि संबंधित अधिकारी सुनवाई का मौका नहीं देना चाहते तथा फिर से इस प्रकरण को लम्बित रखना चाहते है। उपरोक्त तथ्यों से यह भी स्पष्ट लगता है कि उक्त प्रकरण को सामान्य प्रकरण की भांति न लेकर किसी दबाव में जो अधिकारियों पर अवश्य है इसकी जांच होनी चाहिए। जांच के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि अधिकारियों पर दबाव किसका है और क्यों है? उन्होंने कहा कि वाद 32 दिनांक 15.6.20 नोटिस निर्गत होने से एक पक्षीय कार्यवाही करने तक की सारी प्रक्रिया महज पांच माह में समाप्त कर दी गयी जबकि इसी अधिकारी के कार्यालय में उनके स्वंय के 35 मुकदमे आज भी लम्बित चले आ रहे है। जिन पर समय रहते हुए निर्णय नहीं लिया गया और कुछ मुकदमे तो वर्षो पुराने है। आलोक स्वरूप व अनिल स्वरूप ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने सारी वस्तु स्थिति मीडिया के माध्यम से आम जनमानस के सामने रखी है ताकि पूरा प्रकरण आम जनता को समझ में आ जाये। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अधिकारी वर्ग से भी यह अनुरोध किया है कि वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष होकर कार्य करे ताकि न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे और स्वंय उन्हे भी इंसाफ मिल सके। इससे जहां अधिकारियों की छवि निखरेगी। पत्रकार वार्ता में आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अभिनव स्वरूप, एडवोकेट तरूण गोयल एवं मौ. मुश्ताक एडवोकेट मौजूद रहे।
डायवर्जनः मुफ्फरनगर-बिजनौर जाने वाली बसों का रास्ता बदला
मुजफ्फरनगर। रैपिड रेल के बेगमपुल स्टेशन निर्माण के चलते भैंसाली डिपो से जाने वाली कुछ रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया गया है। ट्रायल के पहले दिन बसों के मुड़ने में आई दिक्कतों को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है जो सोमवार से प्रभावी हो जाएगा।
मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और बिजनौर के लिए भैंसाली डिपो से जाने वाली बसों पर नए डायवर्जन का प्रभाव पड़ेगा।
ये बसें अब भैंसाली डिपो से जली कोठी, भूसा मंडी चौक, आर्मी अस्पताल तिराहा, रैम कैंटीन के सामने से होते हुए रोहटा फ्लाईओवर के रास्ते एनएच-58 पर पहुंचेंगी। इस हाईवे से हरिद्वार की तरफ जाने वाली बसें सीधी निकल जाएंगी। नजीबाबाद-बिजनौर की बसें दौराला फ्लाईओवर से नीचे मुड़कर कस्बा लावड़, मसूरी तिराहा होते हुए बिजनौर रोड पर निकलेंगी।
भैंसाली डिपो पर आने वाली बसें पहले की तरह आएंगी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, बेगमपुल स्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसे में बेगमपुल से जीरो माइल के बीच डिवाइडर लगा दिए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है। जाम की स्थिति को देखते हुए बसों का रूट डायवर्जन किया गया है।

