News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सड़क हादसों में दो की मौत
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के यूपी-उत्तराखण्ड बोर्डर के समीप बीती देर रात सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर पर ट्रक की चपेट मे हुआ हादसा। आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सडक हादसे मे मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के पचैण्डा रोड स्थित अंकित विहार निवासी अंकित बालेश के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। युवक अंकित की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
एक अन्य सडक हादसे के तहत आज सुबह थाना क्षेत्र की भूराहेडी चैक पोस्ट से कुछ दूर मोपेड सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे राहगीरो तथा वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे की सूचना मिलने के कुछ ही समय पश्चात घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो शव की पहचान निकटवर्ती गांव नारवा नगर निवासी सुरेश पुत्र दलेल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। सुरेश की मौत से उसके परिजनो मे शोक छा गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। अलग-अलग सडक हादसो मे दो लोगों की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

अलग अलग मामलों में कई दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिह द्वारा वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को शामली प्राईवेट बस स्टैँण्ड के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 रामनरेश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अफसर अली पुत्र हुसैन अहमद निवासी निराना, नई बस्ती थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को कचहरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार त्यागी द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद पुत्र स्व0 भगवाना निवासी ग्राम कवाल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन सिंह द्वारा वांछित अभियुक्गतण राजीव खारी पुत्र धनपाल सिंह निवासी ग्राम चांद समन्द थाना खतौली, अनिल पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम उमरपुर लिसौडा थाना खतौली, गौरव उर्फ भूरा पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम ताजपुर थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अमैदा होटल के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त बब्लू पुत्र मोल्हड चौहान नि0 ग्राम बिहारगढ थाना भोपा, मु0नगर, अर्जुन पुत्र जयनन्द उर्फ जानी नि0गण ग्राम बिहारगढ थाना भोपा को गिरफ्तार किया।

श्रद्धाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डा.मुकेश अरोरा की भाभी श्रीमति सरल अरोरा की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
नगर के महावीर चौक के समीप स्थित चौधरी चरण सिह मार्किट में रैनबैक्सी पैथोलॉजी लैब के संचालक डा.मुकेश अरोरा की भाभी श्रीमति सरल अरोरा पत्नि डा.राम मोहन राय अरोरा का विगत 21 फरवरी 2022 दिन सोमवार को निधन हो गया था। आज पचैण्डा रोड बारात घर मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे नगर के गणमान्य लोगो ने स्व.सरल अरोरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान परिवारजनो मे डा.राम मोहन राय अरोरा,डा.हर सुख राय अरोरा,डा.मुकेश अरोरा, भारत भूषण अरोरा,सुमित अरोरा, रोहित अरोरा, सुनैना कालरा, गगन अरोरा आदि मौजूद रहे।

 

चार शातिरों को किया गिरफ्तार

Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल पुलिस ने नगला राई स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार बदमाशों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शोएब पुत्र शाहदीन निवासी ग्राम नगलाराई थाने पर सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी फैक्ट्री में चोरी की गई है, जिसके सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिये भागदौड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि चरथावल थानाप्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बदमाशों में दो कबाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी मौहल्ला शेखजादगान, चरथावल, फिरोज पुत्र इरशाद निवासी रोहाना रोड, चरथावल, नसीम पुत्र वहीद निवासी नहर बस्ती, चरथावल व नौशाद पुत्र युसूफ निवासी मुरवफान, चरथावल हैं। इनमें नसीम व नौशाद कबाड़ी हैं, जो चोरी का माल खरीदते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैल्डिंग मशीन, लोहे की २ प्लेट चोकोर व ०१ प्लेट गोल, १ साफ्ट व ०४ एंगल, ०१ पाइपरिंच, ०१ हथौडी, ०१ पाइप व ०१ रॉड, ०१ प्लास, ०२ पाना, ०२ रिंच, ०१ पेचकश, ०१ कटर मशीन, ०१ जैक बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

समाचार (Muzaffarnagar News)

चोरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिखेड़ा पुलिस ने ट्रांसफार्मर व विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को शस्त्रों समेत गिरफ्तार कर चोरी किये गए ट्रांसफार्मर, मोटर व अन्य उपकरण तथा चोरी में प्रयुक्त छोटा हाथी और दो बाइक बरामद करने का दावा किया है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में जनपद में विद्युत ट्रांसफार्मर व उपकरण चोरी करने वाला गिरो सक्रिय था। लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिये प्रयासरत्त थी। सीओ सिटी ने बताया कि सिखेड़ा थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध शस्त्रों के अलावा ३ ट्रांसफार्मर की बॉडी, भीतर का सामान, तेल, मोटरों के खोल व अन्य सामान, केबल, व चोरी में काम आने वाले औजार के अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक छोटा हाथी तथा दो बाइके भी बरामद हुई हैं।
सीओ ने बताया कि यह बदमाश विद्युत उपकरण चोरी करने के बाद उन्हें तोड़कर उनके भीतर का सामान कबाड़ियों को बेचते हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम निवासी सुजडू, हाल निवासी जड़ौदा, रोहित पुत्र ओम सिंह निवासी जड़ौदा, राजेन्द्र पुत्र मेहनती निवासी संधावली व फरमान पुत्र रिजवान निवासी कैथोड़ा हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मतगणना की तैयारियों को कसी कमरNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा अंतर्गत सामान्य विधानसभा निर्वाचन २०२२ के दृष्टिगत विधानसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होनें बताया कि इस बार ईटीपीबीएस के माध्यम से भी सैन्य कर्मियों के द्वारा मतदान कराया गया जिनकी मतगणना की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा मतगणना की तैयारियों के संबंध में समस्त जनपदों से जानकारी प्राप्त की गई एवं मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उपरोक्त बैठक के दौरान जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अजय कुमार तिवारी एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल यूक्रेन से वापस आए बच्चों से मिलीNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यूक्रेन से मुजफ्फरनगर लौटे डॉक्टर सोमनाथ पचीसिया की पुत्री ईशा एवं डॉ इकबाल के पुत्र मोहम्मद कैफ से मिलने पहुंची पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने देखते ही बच्चों को गले लगाया और उनका हालचाल जाना और विस्तार से यूक्रेन संकट के बारे में जानकारी ली! पालिकाध्यक्ष ने बच्चों के पेरेंट्स के हौसले की प्रशंसा की! किस तरह से इन संकट के दिनों को आप लोगों ने निकाला होगा क्योंकि मैं खुद एक मां हूं, मैं आप लोगों की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकती हूं, मगर संकट के दिन खत्म हुए और आपके अपने जिगर के टुकड़े आपके पास है, आपको बहुत-बहुत बधाई! पालिका अध्यक्ष के साथ उनके पति इंजीनियर अशोक अग्रवाल एवं उनके फोटोग्राफर एस के बिट्टू भी मौजूद रहे!!

 

 

तीन चरणों में चलेगा मिशन इन्द्रधनुष : डा. महावीर सिंह फौजदारNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन द्वारा चलाया जा रहा मिशन इन्द्रधनुष अभियान पूरे जनपद मे तीन चरणो मे चलाया जाएगा। माह मार्च,अप्रैल और मई मे यह अभियान एक-एक हफ्ते के अन्तराल से चलाया जाना प्रस्तावित है। सीएमओ कार्यालय मे आयोजित मीडिया कार्यशाला मे बोलते हुए सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने बताया कि मिशन इन्द्र धनुष 7 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जो बच्चे और गर्भवती माताएं टीकाकरण से छुट गए हैं। उनके लिए तीन माह का तीन चरणो वाला यह अभियान आयोजित किया गया है। इसमे जनपद के 1182 केन्द्रो पर टीकाकरण होगा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अभियान के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियो को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
मीडिया कार्यशाला मे पत्रकारो से वार्ता करते हुए सहारनपुर मण्डल के ज्वाइंट डायरेक्टर डा.मिनेश कुमार चावला ने बताया कि वे एक दिवसीय दौरे पर जनपद मे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ की मॉनिटरिंग के लिए यहां आए हैं और उन्होने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरो एवं चिकित्सा स्टाफ से चर्चा की और उपलब्ध संसाधनो पर चर्चा की। उन्होने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष को शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता मे जाइंट डायरेक्टर डा.मिनेश कुमार चावला,सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार, डा.गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
News

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कोरोना की सुरक्षा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लेडीज का मनोरंजन करना रहा।इस कार्यक्रम की थीम ब्लू और ग्रीन रही सभी महिलाएं ने ब्लू और ग्रीन ड्रेस पहनी। विद्यालय की कोर्डिनेटर चारु भरद्वाज ने सरस्वती पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सभी महिलाओ का स्वागत किया। विद्यालय की सेंटर हेड श्रीमती शालिनी जैन ने सभी को संदेश देते हुए बताया कि सबसे पहले १९०९ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने १९७५ से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
शिक्षिका सलोनी तथा श्वेता ने कार्य का संचालन किया एवं शिक्षिका अरुणा, वर्षा, दीक्षा तथा तान्या के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल पूर्वक पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला दिवस के अवसर पर लता मंगेशकर जी को भी याद किया गया सभी महिलाओं तथा शिक्षिकाओं की द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके गीतों को भी याद किया गया सभी महिलाओं ने गेम्स खेलें और कार्यक्रम का आनंद लिया ।अंत में सभी महिलाओ को उपहार दिए गए।

आये दिन लगने वाले जाम से नागरिक परेशानNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में जाम के हालत रोजाना बन रहे है शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हेगा जिस दिन जाम की स्थिति न बनती हो। ऐसा ही शनिवार को भी देखने को मिला। शनिवार शहर के अहिल्याबाई चौक से जाम के हालत सुबह के समय शुरू हो गये और जाम इस कदर लग गया कि पाल धर्मशाला से अस्पताल चौक तक, पुरानी घास मंडी से अंसारी रोड तक, अस्पताल चौक से बकरा मार्किट तक वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी और एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पडा। शहर में जाम के झाम से नागरिक परेशान हो रहे है। इसके अलावा भी नगर के मुख्य चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। अहिल्याबाई चौक से होकर नागरिक सहारनपुर मार्ग जिला अस्पताल, कच्ची सड़क, घास मंडी, शिव चौक व लददावाला मोहल्ला पहुंचते है। लद्दावाला मार्ग से ही शामली अड्डे पर भी पहुंच जाते है।
काफी तादाद में लोगों का इधर से गुजरना होता है।इस चौराहे से रोजाना लगभग एक लाख लोग इधर से उधर आते जाते है। हजारों दोपहिया व चौपहिया वाहन भी गुजरते है। सैकड़ों ई-रिक्शा तो सवारियों को लेकर घूमती ही रहती है। रोजाना अधिक वाहन आना जाना भी जाम का एक मुख्य कारण है। सबसे व्यस्ततम चौराहा होने व हजारों वाहनों के इधर से उधर आने जाने के बाद भी इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही तैनात किए गए है। इस चौराहा से पांच मार्गों पर लोग जाते है। पैदल राहगीरों के साथ ही लोग दोपहिया व चौपहिया वाहनों में आते है तो एक साथ वाहनों के पहुंचने के कारण जाम स्वतः ही लग जाता हैं। कच्ची सड़क से आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालकों को इस चौराहे से जिला अस्पताल मार्ग पर जाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बागोवाली, बझेडी, बामनहेडी आदि मार्गों पर सवारियों को लेकर जाने वाली ई-रिक्शा भी चौराहे पर बड़ी संख्या में होती है। यह ई-रिक्शा भी जाम लगने की समस्या को बढ़ाती है। दुकानदार कमलकांत शर्मा बुक डिपो मालिक ने कहा कि यहां जाम रोजाना लगता है। व्यवस्था संभालने के लिए दो या तीन पुलिसकर्मी यहां पर नाकाफी है। इसके अलावा भी शहर के अंसारी रोड, शिवचौक, भगत सिंह रोड, महावीर चौक पर भी जाम के झाम में नागरिक फसे दिखाई दिये। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए काफी देर तक लोगों को मशक्कत का सामना करना पडा।

स्कूल की मान्यता समाप्त करने की मांगNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से वार्ता करते हुए नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि गौशाला रोड पर एक विद्यालय है उसके प्रबंधक व अध्यापकों ने ८ साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है हर शहर वासी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है अगर शिक्षा के मंदिर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं है और कहां सुरक्षित रहेंगे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आपसे मांग करता है कि जिस स्कूल के अध्यापकों द्वारा यह घटना हुई है उस स्कूल की मान्यता को तत्काल रदद् की जाए और उस स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को किसी अन्य स्कूल में स्थानांतरण किया जाए और आरोपियों की संपत्ति को जब्त किया जाए जनपद के अंदर जितने भी अवैध रूप से चल रहे स्कूल और मदरसे पर शासकीय कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो। उसके लिए चाइल्ड केयर की टीम बनाकर पूरे जनपद में समय-समय पर सभी स्कूल और मदरसो की सही प्रकार से जांच होनी चाहिए। ज्ञापन देने में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता,राधेश्याम विश्वकर्मा प्रान्त सम्पर्क प्रमुख, विक्रांत खटीक नगर उपाध्यक्ष, मनोज मोघा,विवेक शास्त्री,हेमांग कुच्छल,विशाल लोधी,आयूष सिंघल,सुनील गुप्ता,संचित सेन,नितिन तायल,अक्षित गुप्ता,विकास पाल,अमित कश्यप,सनी कुमार, विक्की,सुमित,सचिन,मांगेराम, सूरज,अरुण,शिवम,अभिषेक सतीश ,अक्षित गुप्ता आदि सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

समीक्षा बैठक आयोजितNews
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी बुढ़ाना की अध्यक्षता में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.० कार्यक्रम के दृष्टिगत तहसील बुढ़ाना में तहसील टास्क फोर्स का गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० महावीर सिंह फौजदार के निर्देशानुसार सघन मिशन इन्द्रधनुष ४.०ज्ज् कार्यक्रम के दृष्टिगत तहसील बुढ़ाना में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० एनपी सिंह ब्लॉक शाहपुर डॉ अन्नू चौधरी ब्लॉक बुढ़ाना द्वारा च्च्तहसील टास्क फोर्सज्ज् का गठन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, तथा ०२ वर्ष तक के नियमित टीकाकरण से छूट गये बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने के लिए अन्तरविभागीय समन्वय स्थापित किया गया, बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज विभाग, डब्लू०एच०ओ०, सी०ओ०आर०ई० पी०सी०आई० एवं स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता का हुआ आयोजनNews
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के गांव काकड़ा में आयोजित जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में शाहपुर ब्लॉक व यश स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रसूलपुर व बालिका वर्ग में सोरम की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
गांव काकड़ा में यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार , क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह , कृषि विभाग के अधिकारी प्रभात कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की १०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक के अजय बालियान ने प्रथम सनी बालियान ने द्वितीय, ४०० मीटर दौड़ में सनी बालियान ने प्रथम अजय ने द्वितीय, १५०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक के विपिन ने प्रथम, जानसठ ब्लॉक के अमित ने द्वितीय और सनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की १०० मीटर दौड़ में शाहपुर ब्लॉक की अविका ने प्रथम, मोरना ब्लॉक की शबनम ने द्वितीय व गांव काकड़ा की वर्षा ने तृतीय, ४०० मीटर में शाहपुर ब्लॉक की अविका ने प्रथम , बघरा ब्लॉक की नव्या ने द्वितीय व गांव काकड़ा की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरकाजी ब्लॉक ने प्रथम व शाहपुर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बालक वर्ग की कबड्डी में रसूलपुर जाटान प्रथम व करहेड़ा द्वितीय रही । बालिका वर्ग की कबडी में सोरम प्रथम व रसूलपुर जाटान द्वितीय रही । इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान , सचिव मास्टर रामपाल सिंह , यस स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी , मोहम्मद इस्लाम , विपिन बालियान , डॉअनिल कुमार , वालीबॉल कोच बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे । प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुमारी रुसी , लक्ष्मी , आजाद , मोहित , प्रीति पाल , रोहित , पूजा , अजय , विक्रांत , राहुल , अंकित आदि का विशेष योगदान रहा ।

 

सफाई अभियान चलायाNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं अलाव व्यवस्था कार्य लगातार जारी है। वही आज भी समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग का कार्य कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण २०२२ की तैयारियों के दृष्टिगत वार्ड संख्या १ दक्षिणी चमारन में सड़कों की सफाई करते , नालियों से सिल्ट निकालते व उसे उठाते हुए नगर पंचायत पुरकाजी के कर्मचारी सफाई नायक रविकांत व पप्पन के नेतृत्व में किया गया। नगर पंचायत मीरापुर के कर्मचारियों द्वारा दैनिक रूप से साफ सफाई की गई तथा नालो में से सिल्ट निकलवायी गई है नगर पालिका परिषद खतौली में पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया इसी के साथ साथ सीवर की सफाई एवं पानी की पाइपलाइन मे लिकज को ठीक किया गया नगर पंचायत चरथावल की स्प्रे टीम द्वारा आज वार्ड नंबर १२ मोहल्ला छिपयान मे एंटी लारवा का छिड़काव किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में शुरू हुए जिला २० २० क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के पहले मैच में मैग क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरनगर ने बी.एस क्रिकेट अकैडमी शामली को रोमांचकारी मैच में ७ रनों से हराया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस मैग अकैडमी ने जीता और पहले बलेबाजी की लेकिन शामली के गेंदबाजों के सामने बलेबाज कुछ नही कर पाए और १८.४ ओवर में मात्र १०४ रनों पर ऑल आउट हो गए। शशाक गौतम ने ६६ रन और कप्तान अभिषेक ने १६ रन बनाए और अन्य कोई भी बलेबाज दहाई का आंकड़ा भी नही बना सका।
शामली के गेंदबाज मानवेन्द्र और तरुण को ३,३ रोहित को २ और अभय और पंकज को १,१ विकेट मिला। १०५ रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए शामली के खिलाड़ी मैच को बहुत हल्का ले गए और बलेबाजी बहुत धीमी की जिसकी वजह से शामली की टीम २० ओवर में मात्र ३ विकेट खोकर ९६ रन ही बना सकी।शामली के बलेबाज प्रशांत सैनी ने ३०, अभिषेक ने २५, बिलाल ने १२ और रजत ने नाबाद ८ रन बनाए।मैग अकैडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसमे गेंदबाजों को विकेट तो नही मिल सके लेकिन रन भी नही बनने दिए। शशद्यक और आयुष को १,१ विकेट मिला और एक खिलाड़ी रन आउट हुए।मैच में ६६ रन और १ विकेट लेने वाले शशाक गौतम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।मैच के अंपायर रवि कौशिक और अरशद रहे तथा स्कोरर हरीश चौहान रहे।मैच के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव निदेशक मनोज पुंडीर कोषाध्यक्ष संजय शर्मा,जॉइंट सेकेट्री ओमदेव सिंह लीग कॉर्डिनेटर गौरव सिद्धार्थ,अंकुर,नंदू शर्मा,आदि उपस्थित रहे। मैच से पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

 

कार्यशाला का आयोजन
मीरापुर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के भगवंत ग्रुप आफ इंस्टीटयूट में रिसर्च एंड स्किल डवलेपमेंट सेल के संयोजन से मैनेजमेंट, फार्मेसी, इंजीनियरिग के छात्रों के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ संस्था के चौयरमेन डा. अनिल सिंह व निदेशक डा. विराज त्यागी, सहायक निदेशक डा. राघव मेहरा आदि ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। रीसेंट टरैंड्स एंड फ्यूचर रिक्वाइरमेंटस आफ प्रोफेशनल एजुकेशन पर अपना शोध प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष अनुज मोहन शेरे ने कहा कि आज के युग में बैकों के कार्य का सरलीकरण किया जा रहा है, तकनीक की सहायता से आप एक देश से दूसरे देश में आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। आपको अधिक टैक्स भार से मुक्त किया जा रहा है। लेनदेन की नई तकनीकों और आनलाइन भुगतान के संबध में जानकारी दी। वक्ता मोहित नंदा, डा अंकित गुप्ता आदि ने भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यशाला में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान दुष्यन्त कुमार, डा. मयूर प्रताप सिंह, डा. आलोक सिंह वर्मा, डा. विकास शर्मा, नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =