News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पालिका चेयरमैन ने किया गर्म कपड़ांे का किया वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आकाशदीप बाल परीक्षण संस्थान द्वारा कार्यरत समस्त कर्मचारियों एवं दिव्यांग बच्चों को ठंड से सुरक्षा के दृष्टिगत गरम कपड़ों का किया वितरण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बोली इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं
आज आकाशदीप बाल परीक्षण संस्थान द्वारा किए गए वस्त्र वितरण में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों एवं दिव्यांग बच्चों को वस्त्रों का वितरण किया गया संस्थान के उपमंत्री इंजीनियर जयराम शर्मा के सौजन्य से गर्म वस्त्रों का वितरण कराया गया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा आप लोग जो कार्य कर रहे हैं वह अपने आप में अद्भुत है दिव्यांग बच्चों को पढ़ाना और फिर उनकी हर चीज का ध्यान रखना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है आज के युग में आप जैसे लोग बहुत ही कम देखने को मिलते हैं जो पर्दे के पीछे से रहकर असली समाज सेवा कर रहे हैं इसके लिए आपको हमेशा याद रखा जाएगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी श्री होती लाल शर्मा श्री वेद प्रकाश सिंघल श्री एन के गुप्ता श्री बृजमोहन शर्मा इंजीनियर श्री लोकेश शर्मा इंजीनियर श्री आरके गोयल श्री श्याम लाल बंसल इंजीनियर जे लाल शर्मा इंजीनियर श्री यू सी वर्मा इंजीनियर श्री बीआर शर्मा इंजीनियर श्री एनके गुप्ता अनुज कुमार इंजीनियर श्री के के शर्मा श्रीमती अलका सैनी एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

अवैध अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह बुढाना अरुण कुमार के नेतृत्व में ग्राम इटावा में स्थित खसरा संख्या २१२ दर्ज कागजात तालाब से अवैध अतिक्रमण हटवा कर मौके पर तालाब की खुदाई अटल भूजल योजना के अंतर्गत कराई जा रही है मौके पर ग्राम प्रधान इटावा, राजस्व टीम और गांव इटावा के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। अवैध अतिक्रमण करने वालों को निर्देशित कर दिया गया है कि तालाब पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न किया जाए अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार द्वारा सभी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है कि तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिन तालाबों पर अवैध अतिक्रमण हैं उनको जल्द से जल्द खाली करवाकर पोर्टल पर अद्यतन स्थिति के साथ फीडिंग कराएं।

 

आपसी सहमति के आधार पर रूके कार्य को कार्य शुरू कराया
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तहसील बुढ़ाना के ग्राम नगवा एवं इटावा से जाने वाली हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना हेतु लगने वाले विद्युत पोल पर लगभग एक साल से रुके हुए कार्य को किसानों की आपसी सहमति के आधार पर आज कार्य शुरू करा दिया गया। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में ग्राम नगवा एवं इटावा से जाने वाली हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना हेतु लगने वाले विद्युत पोल पर लगभग एक साल से रुके हुए कार्य को किसानों की आपसी सहमति के आधार पर आज कार्य शुरू करा दिया गया है द्य इटावा के किसान मुआवजा एवं हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन की लोकेशन को लेकर निरंतर विरोध कर रहे थे। आज विद्युत विभाग एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम ग्राम प्रधान इटावा एवं सभी प्रभावित किसानों के साथ वार्ता कर सभी की सहमति से विद्युत पोल लगाने संबंधी फाउंडेशन कार्य शुरू कराया गया है सभी लोग सहमत हैं।

 

पुलिस को मिली सफलताःशातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में ०९ वर्षों से फरार/वांछित व २५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया। शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नईमण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को पचैण्डा हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा .१२ बोर मय ०१ कारतूस जिन्दा .१२ बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रहीस अहमद पुत्र रोजूद्दीन मूल निवासी जलालाबाद थाना भवन जनपद शामली उ०प्र० हाल पता मौ० गरिमा गार्डन भल्ला कालोनी पसौंडा थाना टीला मोड गाजियाबाद। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं चौहान, उ०नि० अनिल कुमार तोमर, है०का० सुशील कुमार, सोविन्दर, मुनेन्द्र, कुलदीप थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते पुलिस ने नगर के विभिन्न मार्गो पर सघन चैकिंग-तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनो की चैकिंग की।
एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते शहर कोतवाल अनंतदेव मिश्रा ने नगर की हृदय स्थली शिवचौक, हनुमान चौक, शामली बस स्टैण्ड, फक्कर शाह चौक, मिनाक्षी चौक आदि कई स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। इसी संदर्भ मे इंस्पैक्टर नई मन्डी महावीर सिंह चौहान की मौजूदगी मे पुलिस ने द्वारिकापुरी मोड,भोपा बस स्टैण्ड, कूकडा ब्लॉक आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी के निर्देशन मे इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन श्री क्षोत्रिय की मौजूदगी मे पुलिस ने महावीर चौक, प्रकाश चौक, रेलवे रोड, सरकूलर रोड व मदीना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे।

मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनता दल सेकुलर, बहुजन किसान दल और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष रहे चौ.धर्मवीर राठी की धर्मपत्नी श्रीमती सुरेश देवी के निधन पर सांत्वना प्रदान करने केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान सोंटा गांव में शोकाकुल परिवार के बीच पहुँचे। उनके साथ कई ग्राम प्रधान व प्रतिष्ठित व्यक्ति भी सोंटा पहुँचे। ७० वर्षीय श्रीमती सुरेश देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। चौधरी धर्मवीर राठी के दामाद फिल्म अभिनेता विकास बालियान भी सोंटा में मौजूद रहे!

 

कराटै प्रतियोगिता हुई आयोजितMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित 11 वीं अर्न्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता में अनेको देशों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से कराटे कोच वेदप्रकाश शर्मा के सानिध्य में 21 सदस्यीय कराटें टीम जयपुर पहंुची तथा कराटे प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। काता/उमेते दो अलग-अलग विद्यद्याओं मे दमदार प्रर्दशन किया। साथ ही 12 गोल्ड तथा 11 सिल्वर तथा 9 कास्य पदक जीतकर मुजफ्फरनगर व उत्तर प्रदेश सहित भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर वर्ल्ड करांटे फेडरेशन डब्लू केएफ के ए ग्रेड रैफरी वर्ल्ड फेम जापान के ग्रेन्ड मास्टर सीहान मीनोरू काना जावा ने डब्लू केएफ के नए नियमों को रैफरी/जज सैमिनार के माध्यम से अवगत कराया। अर्न्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता मे दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मुजफ्फरनगर निवासी कराटे चैम्पियन अभिमन्यु सिंह जो कि एम.जी. पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 का छात्र है। उक्त छात्र के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इसी संदर्भ में नगर के श्रीराम कॉलेज जिला कराटे एसोसियेशन आँफ मुजफ्फरनगर एवं इंडियाज टैलेंट फाउंडेशन के बेनर पर मार्शल आर्ट कराटे का शानदार एवं जानदार फाइटध्काता प्रदर्शन शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं सैनसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में सफलता पूर्वक किया गया साथ ही रफी, मुकेश, किशोर तथा लता जी के गीतों को आई.टी. फाउंडेशन के स्थानीय कलाकारों ने गाकर समां बांधे रखा श्री राम ग्रुप आँफ काँलेज में हुए इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप आँफ काँलेज के चौयरमैन डॉ एस.सी.कुलश्रेष्ठ जी रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में साऊदी अरब से पधारे शेख सदाकत अली, एवं समाज सेवी अभिषेक अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, विजेन्द्र गोयल, युवा भाजपा नेता निधीश राज गर्ग, डॉ शरद गौतम, अब्बास आरफी, आदि ने राष्ट्रीयध्अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर ५० कराटे के मोमेंटो पट्टिका पहनाकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया

 

ठंड का सितम का धूप से हुआ कम असरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में ५ दिन के बाद सुबह के समय सूरज के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान ६.२ डिग्री सेल्सियस रहा। बावजूद धूप के चलते लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गत ५ दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। धूप न निकलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अधिकतम तापमान भी काफी नीचे चले जाने के कारण ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों में २ दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। लेकिन बुधवार को सुबह के समय सूरज निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। लोगों ने अपने घर और बाहर खड़े होकर धूप ली। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान १७.४ था जो मंगलवार को घटकर १६.७ डिग्री सेल्सियस पर चला गया।
विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ रही ठंड से खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल को काफी लाभ पहुंचेगा। वहीं, पाले से गन्ने की फसल को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ रहा है। संयुक्त निदेशक गन्ना शोध संस्थान डॉ. वीरेश सिंह ने बताया कि पाली से गन्ने की फसल को नुकसान का खतरा हो जाता है। पाला बढ़ने से गन्ने में रिकवरी घटने की आशंका होती है।

 

चाय एवं रस का लंगर लगाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सफर -ऐ-शहादत (शहीदी सप्ताह) पर पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति द्वारा चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की याद मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव चौक परचाय एवं रस का लंगर लगाया गया।
ज्ञानी गौरव सिंह जी द्वारा अरदास उपरान्त आमजन एवं राहगीरों को सर्दी के मौसम में चाय और रस का लंगर लगाया गया स्टाल पर अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर आरुष कुमार ने पहुंचकर चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी को नमन किया तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उनको नये साल की डायरी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर प्रतिपाल सिंह कथूरिया, सरदार सतनाम सिंह हँसपाल, सरदार मोहन सिंह हँसपाल, सरदार बलविंदर सिंह चावला, सरदार गुरुचरण सिंह बांगा, सरदार निशु सिंह बांगा, सरदार अमरदीप सिंह काका, सुभाष साहनी, मनीष मखीजा, विशु नागपाल, संता सिंह हँसपाल, सागर जैन, शिवम तिरपाठी, सरदार शरणजीत सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह आदि ने सेवा कर चार साहिबजादों एवं माता गुजर कौर जी को नमन किया !

 

फ्रेशर पार्टी का हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज में बेसिक साइंस विभाग के नवांगतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक फैंटास्टिक फ्रेशर्स रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ रहे। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार, श्रीराम कालेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल एवं श्रीराम कॉलेज के आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ विनीत कुमार शर्मा जी एवं विभिन्न विभागों के विभाग्याध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के संस्थापक डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल एवं आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ विनीत कुमार शर्मा तथा नवागंतुक विद्यार्थीयों द्वारा संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूजा तोमर एवं डॉ मनोज कुमार मित्तल ने मुख्य अतिथियों को बुक्कंे देकर उनका स्वागत किया। इस फ्रेशर पार्टी में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस गायन, फ्रेशर स्पर्धा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्रेशर स्पर्धा में रैंप वॉक, कप पिरामिड, फ्रीज डांस, डेयर टू टास्क और प्रश्नोत्तरी जैसे लघु स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। श्रीराम ग्रुप आफ कालेजेज के संस्थापक डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ, ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थीयों द्वारा किए गए कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यार्थियो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ सोलो डांस में आयुषी, सर्वश्रेष्ठ डुएट डांस में गौरव और सोफिया, सर्वश्रेष्ठ ग्रुप डांस में आतिफ, खुशबू, आयुषी, अनम, आयुष का ग्रुप रहा। सर्वश्रेष्ठ गायन में मोहम्मद मुस्तफा रहे। फ्रेशर स्पर्धा में जोनी विश्वकर्मा मिस्टर फ्रेशर और अदीबा मिस फ्रेशर के रूप में चयनित किए गए।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूजा तोमर व डा० मनोज कुमार मित्तल ने सभी विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथियों को भेंटस्वरूप एक पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
निर्णायक मंडल में बेसिक साइंस विभाग के डॉ राहुल आर्य एवं डॉ रीतू पुंडीर रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सारिका गोयल, यश, शैली चौधरी, बिट्टू, और मुस्कान ने किया।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्तागणों में ऋषभ भारद्वाज, राजदीप सहरावत, विवेक, अंजली गोयल, साक्षी त्यागी, सचिन शर्मा, मनीषा मदान, राहुल कुमार, आशीष तिवारी, तुषार, पंकज आदि का सहयोग रहा।

 

कम्बलों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समर्पित युवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने देर रात जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। समिति की ओर से उन्होंने लोगों को अलाव की व्यवस्था कराई और दूसरी आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया।
अभावग्रस्त लोगों के लिए सर्दी का मौसम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। देर रात जब सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल दिए गए तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। नर सेवा नारायण सेवा के तहत समर्पित युवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर लोगों की मदद की। जो भी जरूरतमंद मिला, उसे कंबल और आवश्यकता की दूसरी वस्तुएं दीं। लोगों को समर्पित युवा समिति की ओर से चाय भी पिलवाई गई।
रेन बसेरे में मंत्री ने लोगों के साथ पी चाय
समर्पित युवा समिति के आमंत्रण पर कंबल वितरण के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान रात में ही रेन बसेरा पहुंचे। वहां रात गुजारने आए लोगों के संग बैठकर चाय पी और उनका दुख दर्द भी बांटा। समिति संरक्षक सत्य प्रकाश रेशों और संस्थापक अमित पटपटीया ने बताया कि उनका प्रयास अभावग्रस्त लोगों की मदद करना है।
शब्द कीर्तन में शामिल हुए मंत्री बालियान-कंबल वितरण से पहले मंत्री संजीव बालियान ने श्री गुरुद्वारा साहिब गांधी कॉलोनी पहुंचकर शब्द कीर्तन श्रवण किया। श्रीगुरुद्वारा साहिब में शहीदी सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन हरविंदर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब ने अपने दिव्य कीर्तन से संगत को निहाल किया।

 

अलाव की कराई व्यवस्था
सिसौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगर पंचायत सिसौली में शीतलहरी से बचाव हेतु अलाव जलाए गए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिसौली के कुशल नेतृत्व में शीतलहरी से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए गए।

विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विवाहिता ने अपने पति व ससुराल वालों पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। नगर के मौहल्ला जनकपुरी निवासी महिला ने अपने परिवारजनो के साथ कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहंुच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र में आरोपित करते हुए बताया कि प्रार्थीया की शादी अब से करीब 25 वर्ष पूर्व हुई थी। पीडिता का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले प्रार्थिया से दहेज की मांग करतेे हैं। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। पीडिता ने इस पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मंाग की है।

 

कांटे की जांच की
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम शेरपुर ब्लॉक पुरकाजी के गन्ना किसान लोकेश कुमार की शिकायत पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खाईखेड़ी द्वारा क्रय केंद्र शेरपुर चिनी मिल खाईखेड़ी कांटे की जांच की गई। ग्राम शेरपुर ब्लॉक पुरकाजी के गन्ना किसान श्री लोकेश कुमार की शिकायत पर क्रय केंद्र शेरपुर चिनी मिल खाईखेड़ी कांटे की जांच की गई,क्रय केंद्र पर मौजूद लोकेश की गन्ना से भरी गाड़ी को किसानों के सम्मुख तोला गया गाड़ी के वजन २०.९५ कुंतल के साथ ५ कुंतल के मानक बाट रखने पर वजन २५.९५ कुंतल आया,मानक बाटो पर कांटे ने शुद्ध वजन प्रदर्शित किया।

 

स्कूटी चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकुलर रोड स्थित एक स्कूल के सामने से अज्ञात बदमाश छात्र की स्कूटी चोरी कर ले गये। मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।
सिविल लाईन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उत्तरी सिविल लाईन नरेन्द्र कुमार पुत्र आजाद सिंह ने बताया कि उसका पुत्र आर्यवीर सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में पढता है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका पुत्र घर से एक्टिवा लेकर स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब उसका पुत्र स्कूल के बाहर आया तो एक्टिवा गायब थी। अज्ञात चोरों ने उसके पुत्र की एक्टिवा चोरी कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

पर्स छीनकर हुआ फरार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ट्रेन द्वारा मेरठ से मुजफ्फरनगर आये व्यक्ति का अज्ञात बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गया। पीडित ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
जीआरपी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवईनगर निवासी मौहम्मद तहसीन पुत्र आफताब ने बताया कि वह ट्रेन में सवार होकर मेरठ से मुजफ्फरनगर वापस लौटा था। प्लेटफार्म नम्बर एक पर ट्रेन से उतरने के बाद जब वह टिकट चौकर को दिखाने के लिये अपना पर्स जेब से निकाला, तभी एक युवक उसका पर्स छीनकर भोपा रोड ओवर ब्रिज की तरफ भाग निकला। कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

 

समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्थानीय निकाय एवं हिंडन नदी को स्वच्छ करने के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आहूत की। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपने कार्यालय में बढ़ती शीत लहरी के दृष्टिगत रेन बसेरा एवं अलाव की व्यवस्था, हिंडन नदी स्वच्छ किये जाने के प्रयासों एवं स्थानीय निकायों में विकास कार्यों के संबंध में समस्त उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध् पंचायत के साथ समीक्षा बैठक आहूत कर निर्देशित किया कि समस्त नगर क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर निरंतर अलाव जलाने की व्यवस्था एवं रैन बसेरों में आगंतुकों के लिए पर्याप्त सोने एवं ठहरने की व्यवस्था की जाए तथा शौचालय एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं समय-समय पर उनका निरंतर निरीक्षण करते रहे।

 

हादसे मे घायल
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुलेट व रेहडे के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में नागर कॉलोनील के सामने सरकारी अस्पताल के निकट रेहडा चालक और बुलेट सवार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों के नाम बुलेट सवार आलम पुत्र मौहम्मद अहमद निवासी मौहल्ला सराफान व रेडा चालक अनीस पुत्र जहूर बताया गया है।

 

मादक पदार्थ तस्कर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल लाईन पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाईन पुलिस ने रात्रि गश्त केदौरान रैदासपुर निवासी ओमकुमार व लच्छेडा निवासी इसरार मलिक को भारी मात्रा में अवैध शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों को जेल भेज दिया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20627 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =