Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चरथावल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक पर घर मे घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चरथावल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ जंगल के गए हुए थे घर मे मेरी नाबालिग लड़की अकेली थी घर में लड़की को अकेला देखकर गांव का ही मोहम्मद गाजी पुत्र सिकंदर अब्बास अश्लील हरकतें करने लगा

लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया कुछ देर बाद आरोपी दो-तीन लड़कों के साथ वापस आया और अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया

मामला अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्प्रता दिखाते हुए महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व पोक्सो अधिनियम सहित गम्भीर धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया।

देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई रणपाल सिंह,राजीव शर्मा,रिंकू आदि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + eighteen =