News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिरों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने चोरी के माल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे शातिर अपराधियों की धरपकड के लिए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन मे चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ विश्वजीत सिंह के नेतृत्व मे जानसठ पुलिस व एस.ओ.जी.टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबीर की सूचना पर खतौली मीरापुर रोड मीरापुर दलपत पुलिया पर मीरापुर की और से आ रही वरना सफेद रंग कार को चैकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस टीम ने इस दौरान आरोपी दीपक पुत्र सैन्सरपाल निवासी मेहलकी, अंकुर उर्फ गुडडू पुत्र कन्हैया निवासी मेहलकी व गौरव पुत्र विमल निवासी चंादना थाना सरधना, संजय पुत्र श्याम निवासी कंचन घोपला थाना परतापुर, वारिस पुत्र अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी मेरठ, पवन पुत्र लक्ष्मण निवासी महाराणा प्रताप नगर सरधना को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी जामा तलाशी व निशानदेही पर कार की तलाशी के दौरान अवैध असलाह मे तमंचा 315 बोर मय कारतूस 315 बोर व नाजायज चाकू करने के उपकरण सब्बल,कटर बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त एक वरना कार सफेद रंग सरधना से आरोपी पवन के घर से टावरों से चोरी की गई बैट्रियंा बरामद हुई। अभियुक्तो से जब पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने मुस्तफाबाद पचैण्डा बाईपास,बरना, भण्डूर, मेरठ तथा रूडकी में बैट्री चोरी करने की घटना का इकबाल किया। अर्न्तराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर जयवीर सिह, सब इंस्पैक्टर राहुल कुमार, सब इंस्पैक्टर सुरेन्द्र राव थाना जानसठ, है.का.दीपक कुमार, है.का.जोगेन्द्र सिंह,है.का.खेमराज, का.जितेन्द्र सिंह, का.गौरव राठी, का.विनेश कुमार, का.राजा ठाकुर, है.हा.ब्रहमप्रकाश एसओजी मु.नगर, है.का.गुरनाम सिह एसओजी मु.नगर, विवेचक संदीप कुमार शामिल रहे। पकडे गए आरोपियो के खिलाफ थाना नई मन्डी, छपार व सिखेडा मे मामले दर्ज हैं।

 

योग शिविर में दी मुद्रा की जानकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुद्रा शरीर की अपनी मौन भाषा है। मुद्रा सुख-दुख का भेद खोल देती है। मुद्रा जीवन और व्यवहार को प्रभावित करती है। मुद्रा चित्त के भावों को अभिव्यक्त करने की एक सरल विधि है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में मुद्रा विषय पर बोलते हुए योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मुद्राएं योग का एक अंग है। यह एक अनोखी विचित्र चमत्कारी एवं वैज्ञानिक परा विद्या है। हस्त मुद्राओं के अभ्यास से शरीर के तत्वों में बदलाव आता है, हमारे हाथ की उंगलियों में और अंगूठे में पांचों भौतिक तत्व विद्यमान है। जिनसे मिलकर हमारा यह शरीर बना है। अंगूठा अग्नि तत्व ,तर्जनी उंगली वायु तत्व ,मध्यमा आकाश तत्व, अनामिका पृथ्वी तत्व तथा कनिष्का उंगली जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। तात्विक मुद्राओं के अभ्यास से हम अपने शरीर के अंदर पांचो भौतिक तत्वों को स्थिर रख सकते हैं। मुद्राएं खोई हुई शक्तियों को भी पुनः वापिस ला देती है।
युवा योग साधक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अंगूठा और तर्जनी उंगली के टिप्स को मिलाने से तथा शेष तीनों उंगलियों को सीधा रखने से ज्ञान मुद्रा बनती है जो विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। मध्यमा और अंगूठे के टिप्स को मिलाने से आकाश मुद्रा, अनामिका और अंगूठे के टिप्स को मिलाने से पृथ्वी मुद्रा, कनिष्का और अंगूठे के टिप्स को मिलाने से वरुण मुद्रा बनती है। इसी प्रकार अनामिका उंगली के टिप्स को अंगूठे के मूल भाग से लगाकर अंगूठे से दबाने पर तथा शेष तीनों उंगलियों को सीधा रखने पर वायु मुद्रा बनती है। जिससे शरीर में उपस्थित वायु के दोष दूर होते हैं। मध्यमा उंगली को अंगूठे के मूल भाग मि लगाकर तथा शेष तीनों उंगलियों को सीधी रखकर शून्य मुद्रा बनती है। अनामिका उंगली को अंगूठे के मूल भाग से लगाकर सूर्य मुद्रा तथा कनिष्का उंगली को अंगूठे के मूल भाग से लगाने से जलोदर नासनी मुद्रा बनती है । उन्होंने सभी मुद्राओं के लाभ भी बताएं। जिला प्रधान राजीव पुंडीर ने बताया कि मुद्राएं शरीर में स्विच का काम करती हैं। मुद्राएं पांचों तत्वों को संतुलित करती है जिससे शरीर, मन व भावनाएं स्वस्थ एवं पुष्ट होती है शरीर हल्का रहता है। तात्विक मुद्राएं वैज्ञानिक हैं, रहस्यमई है ,बड़े ही चमत्कारी ढंग से वे मानव शरीर की रोगों से रक्षा करती है। मुद्राओं के बिना जप, प्राणायाम ,देव अर्चन व ध्यान निष्फल होता है। मुद्राएं रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। इस अवसर पर ओम सिंह तोमर एडवोकेट, अशोक शर्मा एडवोकेट ,अरुण शर्मा एडवोकेट, अंशुल शर्मा, यशपाल बरवाला, अशोक मित्तल ,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

गीता पाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की एक बैठक राधा गोविंद मंदिर नागो वाले मंदिर पटेल नगर में पंडित बृजलाल शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आज सभी ब्राह्मण के द्वारा भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को मंत्रों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई एवं गायत्री मंत्र एवं गीता का पाठ करके मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई। सभा में पंडित बृजलाल शास्त्री, पंडित आनंद लाल द्विवेदी, पंडित कृष्णानंद, पंडित जितेंद्र शास्त्री, पंडित वीरेंद्र उपाध्याय, पंडित अमित तिवारी, पंडित शीतला प्रसाद द्विवेदी, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, पंडित कृष्ण कुमार, संतू पंडित, पंडित राजेश पांडे, पंडित रवि शंकर दुबे, पंडित संजय मिश्रा आदि ब्राह्मण श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी १५ जनवरी दिन रविवार को सनातन धर्म सभा भवन में विशाल व्यापारी महासम्मेलन आयोजित करने को रणनीति तैयार की गई। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माश नितिन अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में व प्रदेश महामंत्री व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्री बृजेश शुक्ला अतिथि के रूप में व्यापारियों को संबोधित करेंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा महासम्मेलन को अधिक से अधिक संख्या में सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, शिव कुमार सिंघल, अनिल सिंघल, हरिओम शर्मा, विजय कुच्छल, राजेंद्र अरोरा, मयंक गोयल, सेवाराम गर्ग, प्रदीप गुप्ता, भूरा कुरेशी, इकरार फारूकी, सुशील सिंघल, राजीव कुमार, गौरव जैन, अभिलष मित्तल, राहुल गोयल, कार्तिक गोयल, उदित किंगर, जयेंद्र प्रकाश, सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियन चलाया गया। इस दौरान वाहन स्वामियों में हडकम्प मचा रहा। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानाध्चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।
जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए , दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

 

हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गाव जसोई निवासी प्रदीप कुमार पुत्र कंवरपाल पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आये वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिये भिजवा दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

विभिन्न स्थानेां से कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों मंे कई को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त आशु उर्फ अंशु पुत्र श्यामलाल निवासी रोहित सिंह का मकान तालाब के पास मिलाप नगर मौहम्मदपुर मोहनपुरा थाना सिविल लाईन रूडकी जिला हरिद्वार को रामपुर तिराहे के पास हाईवे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र बालमुकुन्द निवासी ग्राम मुथरा थाना चरथावल व अभियुक्त धर्मवीर पुत्र बलवीर निवासी ग्राम नगलाराई थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त नईम पुत्र बुन्दु निवासी मौ0 कोटला थावर वाली मस्जिद थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त मोनू पुत्र कलवा निवासी ग्राम संधावली थाना मंसूरपुर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र फाजिल निवासी मौ0 कस्सावान थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।

 
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) टैªक्टर-ट्राली से गिरकर अधेड व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव वहलना निवासी साजिद हसन अपने बेटे शौकत के साथ पशुओ के लिए चारा लेकर आ रहा था कि टैªक्टर-ट्राली मे चारा लाते वक्त ट्राली का पहिया गडढे में आ जाने से ट्राली पर सवार साजिद अचानक जमीन पर जा गिरा। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

बाइक सवार ने मारी टक्कर
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक पर कर रहे बुजुर्ग को बाईक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला नई आबादी निवासी बुजुर्ग सोमपाल आज दोपहर के वक्त बुढाना से लौटते वक्त जैसे ही टैम्पू अडडे के पास सडक पार करने लगा कि इसी बीच वह बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गया।

 

डा. दानिश खान ने शूटिंग में जीता गोल्डMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने पटियाला में चल रही ऑल इंडिया ओपन शूटिंग (शॉटगन) चौंपियनशिप में सटीक निशाने लगाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। डॉ दानिश खान ने स्कीट शूटिंग में प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में ६७ अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि दिसंबर में जयपुर में हुई ऑल इंडिया दिग्विजय सिंह मेमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप में भी उन्हें सिल्वर मेडल मिला था।
पंजाब के पटियाला शहर में ५ से १० जनवरी तक आयोजित हो रही ऑल इंडिया ओपन शूटिंग (शॉटगन) चौंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए नगर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने स्कीट स्पर्धा में प्रतिभाग किया। उन्होंने पटियाला से बताया कि सटीक निशाने के बल पर प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। डॉ दानिश खान ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिताओं में १२५ में से ११३ अंक प्राप्त किए हैं। जिसके बल पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायल को कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय टीम के लिए १५ जनवरी से उनके ६ ट्रायल होंगे। पहला ट्रायल दिल्ली में होगा। यदि वह ट्रायल पास कर लेते हैं तो उनका चयन राष्ट्रीय टीम में हो जाएगा। पटियाला में गोल्ड मेडल जीतने वाले डॉ दानिश ने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली की नेशनल शूटिंग रेंज पर २ माह तक प्रैक्टिस की। बताया कि वह प्रतिदिन सुबह दिल्ली जाते थे और २ घंटा दिल्ली मैं प्रैक्टिस कर वापस लौट आते थे और फिर ओपीडी भी करते थे।

 

फैक्ट्री पर की छापेमारी, पकडी विद्युत चोरीMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी करते लाखों रूपए की चोरी पकड़ी गई। आरोप फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लाखों रुपए की चोरी का विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरनगर विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए लाखों रुपए की विद्युत चोरी पकड़ी है।
विजिलेंस टीम के उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह ने बताया कि जौली रोड पर गांव धंधेडा में अनीश पुत्र नियाजउद्दीन ने अपना मकान प्लास्टिक दाना प्लांट के लिए जितेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह निवासी नसीरपुर रोड, सरवर फाटक, थाना नई मंडी को किराए पर दे रखा है, जिसमें जितेंद्र कुमार ने औद्योगिक प्लास्टिक दाना प्लांट लगाया हुआ है। विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए मौके से एक विद्युत मोटर ३० हॉर्स पावर, एक विद्युत मोटर २० हॉर्स पावर, एक एग्जॉस्ट फैन, चार एलईडी बल्ब विद्युत चोरी करते हुए मौके से पकड़े। विजिलेंस टीम के अनुसार आरोपी ने विद्युत चोरी के लिए इंडियन बैंक के पास ट्रांसफार्मर से केबल लगाकर बराबर में बने मकान के छत के ऊपर को ले जाकर मकान से करीब ५० मीटर जमीन में दबा कर विद्युत चोरी कर रहे थे। विजिलेंस टीम में उप निरीक्षक सोहनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बलराम, हेड कांस्टेबल रिशिपाल, पुनीत, रामकुमार वर्मा आदि की टीम ने विद्युत चोरी पकड़ी। विजिलेंस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री से करीब ३९ किलो वाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई है, जिसका जुर्माना ३० से ३५ लाख रुपए के करीब बनता है। आरोपी द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी कर विभाग को विगत काफी समय से चूना लगाया जा रहा है, लेकिन विभाग की सतर्कता से मामला पकड़ा गया। आरोपी फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर वासियों पर कोहरे और ठंड की मार पड़ रही है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान ४ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय धूप न निकलने के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। जिससे लोगों की परेशानियों में कोई कमी नहीं आई। आसमान में कोहरा छाया रहा और सूरज के छिपे रहने से मुश्किल जस की तस रही।
शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। शीतलहर से राहत न मिल पाने के कारण लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार का दिन भी ठंड भर रहा। न्यूनतम तापमान ४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार (३ डिग्री) के मुकाबले रविवार को तापमान के मामले में राहत महसूस हुई। बावजूद शीतलहर ने पीछा नहीं छोड़ा।
१०० प्रतिशत हुई ह्यूमिडिटी-विशेषज्ञों के अनुसार ठंड बढ़ने से ह्यूमिडिटी में भी बढोतरी हुई है। वर्तमान में वातावरण की ह्यूमिडिटी १०० प्रतिशत पर पहुंच गई है। तापमान बार-बार नीचे जा रहा है। ठंड में बढ़ोतरी हो रही है और कोहरा मुश्किलों को और भी अधिक बढ़ा रहा है।
सड़क पर कोहरा होने के चलते सुबह और शाम वाहन संचालन में परेशानी हो रही है। दृश्यता कम होने के कारण किसी भी समय सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जनपद में कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यातायात पुलिस नियमों के दायरे में रहकर वाहन संचालन की हिदायत दे रही है।

 

कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वेदान्ता रेजीडेन्सी ए टू जेड रोड मुजफ्फरनगर मे पश्चिमाचल निर्माण पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी बैठक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव इमरान राव ने किया।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर पद पर अनुज बालियान व युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर के पद पर शौकीन चौधरी चौधरी की घोषणा कर मनोनयन पत्र प्रदान किये। नव नियुक्त जिलाध्यक्षअनुज बालियान ने कहा की जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई है मै उसका पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा व शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष जी की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा करूंगा।युवाजिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी ने कहा कि मै शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण तन्मयता से करूंगा शीघ्र ही युवा जिला कार्य कारिणी गठित की जाएगी। नवनियुक्त दोनो पदाधिकारियों ने कहा कि हम गांव गांव जाकर लोगो को प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएगे व बूथ स्तर तक कमेटी गठित करेंगे।अलग राज्य पश्चिमी प्रदेश के गठन के लोगो को पार्टी की नीतियों से अवगत करा जनान्दोलन के लिए प्रेरित किया जाएगा।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा की आप दोनो के पार्टी के जुडने से पार्टी की गतिविधियो मे तेजी आएगी पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारियो से जो भी सहयोग आप मांगेगे वह मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने दोनो पदाधिकारियों को शुभकामाएं देते हुए कहा आपके मनोनयन से पार्टी की जनपद मे ताकत बढेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभकानाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए जनपद कार्यकारिणी मे सभी धर्म व जातियो के लोगो शामिल करें।पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं।बैठक मे चौधरी नौसीन अहमद,शमीम अहमद,नवजीत चौधरी, मेहरबान, मुन्नू,शराफत अली ,दीपक,दिलशाद चौधरी आदि ने भाग लिया।

 

 

बाईक चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला कारागार में मिलाई के लिये आये युवक की बाईक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। पीडित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई मंडी थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी करण पुत्र मदन लाल ने बताया कि वह जिला कारागार में बंद अपने परिचित से मिलने के लिये आया था। उसने अपनी बाईक जिला कारागार के गेट पर खडी की थी। जब वह अपने परिचित से मिलकर जिला कारागार से बाहर आया तो उसकी बाईक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

क्रय केंद्र का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समिति सचिव प्रभारी द्वारा समिति रोहाना कला से संबंधित चीनी मिल रोहाना कला के क्रय केंद्र सिसौना, चीनी मिल देवबंद के क्रय केंद्र बढेडी प्रथम एवं चीनी मिल खाई खेड़ी के क्रय केंद्र बढेडी द्वितीय का निरीक्षण किया गया
समिति सचिव प्रभारी एसपी सिंह द्वारा समिति रोहाना कला से संबंधित चीनी मिल रोहाना कला के क्रय केंद्र सिसौना, चीनी मिल देवबंद के क्रय केंद्र बढेडी प्रथम एवं चीनी मिल खाई खेड़ी के क्रय केंद्र बढेडी द्वितीय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में क्रय केंद्र संचालित मिले तथा तीनो क्रय केंद्रों पर ई आर पी द्वारा लॉटरी सिस्टम से तैनात लिपिकों द्वारा तोल कार्य किया जा रहा था जिसका सत्यापन सहायक चीनी आयुक्त महोदय मुजफ्फरनगर को वीडियो कालिंग पर कराया गया तथा बुग्गी के साथ मानक बाट रखकर जांच करने पर तोल सही पाई गई क्रय केंद्रों पर मानक के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध थी तथा अलाव की भी व्यवस्था पाई गई।

 

अशोक कुमार अध्यक्ष व अध्यक्ष व विकास कुमार त्यागी बने महासचिव
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव में अशोक कुमार गुट का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी ओमपाल सिंह से ३१ वोट अधिक लेकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। महासचिव पद पर विकास कुमार त्यागी ने १५ वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। वरिष्ट उपाध्यक्ष पद पर फिरोज ने अपने प्रतिद्वंदी मोहिद अहमद से १७ वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सैनी ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार से २४ वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। हसरत अली, रविकांत शर्मा व राहुल कुमार ने सहसचिव पद पर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अजय प्रताप ने अपने प्रतिद्वंदी राहुल कुमार से १३ वोट अधिक लेकर विजय प्राप्त की। वरिष्ठ सदस्य के पद पर अरविंद कुमार, अवध बिहारी लाल गर्ग, ईश्वर दयाल संगल, मौहम्मद आबाद, प्रमोद कुमार व संजीव कुमार ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने अपने सहयोगी बालकिशन शर्मा व संजीव पंवार की सहायता से मतगणना करवाकर विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का 11 फरवरी को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ११ फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बैंकों को निर्देशित किया कि विवाद निस्तारण में वह १५ प्रतिशत की छूट जरूर दें। उन्होंने कहा कि उपयुक्त मामलों में इस छूट को बढ़ाने का प्रयास भी करें।
११ फरवरी को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक संबंधी विवाद के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि बैंक विवाद आपसी समझौते से निपटें। इसलिए उनकी ओर से बैंक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। एलडीएम बीएस तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी बैंक विशेष तैयारी में जुटे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वर्षों से चल रहे बैंक विवाद राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी बातचीत से निपटाए जाए।
चेक बाउंस के मामले निपटाएं
एलडीएम ने बताया कि अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह की ओर से चेक बाउंस के मामले में अधिक से अधिक मामले निपटाने के लिए निर्देशित किया गया है। एलडीएम बीएस तोमर कहना है कि नोडल अधिकारी की ओर से यह भी निर्देशित किया गया है कि जिस तिथि पर खाता एनपीए होगा। उसी तिथि से ब्याज पर छूट भी प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह के निर्देशों के बारे में एलडीएम ने जानकारी दी है।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वज्ञरा रोगियों का परीक्षण कर उनको निःशुल्क दवाई वितरित की गयी और मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है। यह जानकारी एमजी चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चन्द गोयल और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित निःशुल्क विराट नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वरदान नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव श्री विजय शंकर, सीनियर सर्जन डा. एस.सी. गुप्ता और एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इससे पूर्व सभी ने स्कूल प्रांगण में स्थित स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्र(ांजलि दी गई। यहां पहुंचे अतिथियों का स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। उन्होंने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के बारे में बताया कि वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान जनपद गाजियाबाद के सहयोग से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नेत्र रोगियों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर ऑपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, ऑपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। आज के शिविर में 140 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परामर्श करते हुए उनको लाभान्वित किया। इनमें से मोतियाबिन्द पाये जाने पर 32 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से डा. केके उपाध्याय, डा. एसके शर्मा, डा. एसके सिंघल, टैक्नीशियन मणि प्रकाश और टीम कोर्डिनेटर एसके गौड एडवोकेट का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिसर में आगामी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 12 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
शिविर में मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद्र गोयल, सीनियर सर्जन डा. एस.सी. गुप्ता, वरदान नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सचिव विजय शंकर, उद्यमी श्री आलोक स्वरूप, समाजसेवी इंजी. अशोक अग्रवाल, जितेन्द्र कुच्छल और एडीजीसी विक्रांत राठी मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में स्कूल के स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर में आये रोगियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी। अंत में प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =