समाचार
धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वाधान मे पचैण्डा रोड राहवाहे पर श्री सालासर बालाजी धाम मन्दिर मे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो के बीच प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है।
मंदिर प्रागण मे चल रहे धार्मिक कार्यक्रमो व विग्रह स्वरूपो की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चल रहे हवन पूजन मे मुख्य यजमान के रूप मे ग्राण्ड प्लाजा के एमडी प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल स्वरूप अपनी पत्नि श्रीमति कविता स्वरूप के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर समिति से जुडे पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सिकमी किरायेदरों का प्रदर्शन समाप्त 
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सिकमी किरायेदरों ने एडीएम के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित किया तथा आत्मदाह की चेतावनी को वापिस लेते हुए पालिका प्रशासन के विरोध मे बन्द की गई दुकाने खोली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्श्न कर रहे नगरपालिका मार्किट एसोसिएशन के व्यापारियो ने टाउॅन हाल प्रागण मे व्यापारियो के धरने पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के आश्वासन के पश्चात धरना प्रदर्शन समाप्त किया तथा पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी को वापिस लिया। टाउन हॉल मे एकत्रित व्यापारियो ने इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा। जिसमे आरोप लगाया कि पालिका नगरपालिका मार्किट एसो. सम्बद्ध उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारियो की समस्याओ की करीब दो वर्षो से अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन मे पालिका प्रशासन ने पिछले कुछ समय से व्यापारियो की दुकानो का किराया लेना बन्द कर दिया। व्यापारियो का आरोप है कि पालिका ने अन्धाधुंध किराया बढोतरी, सिकमी, वारिसान 15 साल का प्रस्ताव बनाकर पास किया गया। व्यापारियो को सुनने के बादमण्डलायुक्त द्वारा इनके दोनो प्रस्ताव 125 2 16 जनवरी 2019 जो कि अस्पष्ट होने तथा उसे परिवर्तित कर प्रस्ताव संख्या 164 दिनांक 4 जून 2019 को जो पास किया गया था वह भी उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 34 1 के अर्न्तगत विधि सम्मत न होने के कारण एतद्वारा प्रेतिघोषित कर दिए गए तथा प्रस्ताव सं.133 जो मण्डलायुक्त द्वारा स्वीकृत जिसमे डी.जी.सी.ेकी राय भी लगी है, के आधार पर निस्तारण का आदेश दिया गया था। जिसमे मण्डलायुक्त कार्यालय से तीन पत्र भेजे गए लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नही हो पाया है। एडीएम को ज्ञापन सौपने वालो मे उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, विजय मदान,राकेश त्यागी, राजेन्द्र अरोरा, ज्ञानी गुरूवचन सिह, स.बलविन्द्र सिह,राहुल वर्मा,युवा नेता तरूण मित्तल, रामप्रकाश साहनी, प्रतीक अरोरा, किशनलाल नारंग आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
बसपा से भगौडे नेता बसपा की पलेटे और झंडे उतार देंः जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। बसपा से भगौडे नेता बसपा की पलेटे और झंडे उतार दें उक्त बयान बसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री प्रेमचंद गौतम ने देते हुए कहा कि बसपा के कुछ नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडकर चले गये है जिससे बसपा पर कोई फर्क पडने वाला नहीं है। वैसे ही ही उन नेताओं की छवि अच्छी नहीं थी उन्होंने पार्टी छोडकर गये कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वह पार्टी की झंडा एवं पार्टी नेताओं के फोटो एवं नेम प्लेटों को इस्तेमाल बिल्कुल न करें अन्यथा कानूनी कार्यवाही करायी जायेगी। बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने कहा कि बसपा के सि(ान्त और नीतियों के चलते लगातार बहन की नेतृत्व में बसपा मजबूत हो रही है और 2022 में उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनायेगी।
सड़क हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सौरभ पुत्र धनप्रकाश बाईक द्वारा शामली बस स्टैण्ड पर जाते वक्त सरिये से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी फाजिल पुत्र जब्बार शाहपुर के कसेरवा रिश्तेदारी से लौटते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी तौफीक अपने चाचा सज्जाद के साथ बाईक द्वारा कस्बा चरथावल आते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गए। जिसे आसपास के कुछ दुकानदारो ने उपचार के लिए समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर जाते वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। तितावी के गांव ढिढावली निवासी ब्रजपाल टै्रक्टर-ट्राली द्वारा अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बाइक सवार घायल
ककरौली। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अनुसार पुरकाजी के गांव बढीवाला निवासी साजिद अपने साथी रिजवान के साथ बाईक द्वारा भोपा रिश्तेदारी मे जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो युवक जैसे ही गांव चौरावाला के समीप पहुंचे कि इसी बीच घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर ये दोनो युवक घायल हो गए। हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इससे अवगत कराया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से दोनो घायलो को उपचार के लिए सीएचसी मोरना भिजवाया तथा उनके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे मे स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। थाना सिविल लाईन के मौहल्ला नुमाईश कैम्प निवासी निरमोहन सिह पुत्र स.सुरेन्द्र सिह स्कूटी द्वारा शिव चौक जाते वक्त विकास भवन के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली शपथ
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा 10 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में पालिका के माननीय सभासदगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलवाई शपथ ग्रहण के बाद बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा हम ऐसे लोकतांत्रिक देश के निवासी हैं जिसमें एक बहुत ही सुंदर संविधान की व्यवस्था हैद्य प्रत्येक १८ वर्ष के युवक एवं युवतियों को १८ वर्ष का होने पर अपना मत बनवाने का अधिकार है गांव पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं हम सभी को जागरूक होकर संविधान द्वारा दिए गए इस अवसर का उपयोग करना चाहिएद्य तत्पश्चात पालिका प्रांगण में धरना दे रहे पालिका के दुकानदारों के बीच पहुंचकर उन लोगों को भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई गई
दुकानदारों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा आप लोग भी पालिका परिवार का हिस्सा है लेकिन जो आपकी मांगे हैं वह राजस्व से जुड़ी हुई है और इस संबंध में मैंने एक कमेटी अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कर दी गई है जो १० दिन में अपनी रिपोर्ट देगी उसके बाद ही मैं आप लोगों को पुख्ता वार्ता के लिए आमंत्रित करूंगी द्य पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मै भी एक व्यापारी हू और व्यापारी का दर्द बहुत अच्छी तरह जानती हू द्यआप के साथ न्याय किया जाएगा मगर मेरी भी संवैधानिक जिम्मेदारियां हैं जो मुझे निभानी ही हैं जोकि नगर की सम्मानित जनता द्वारा दी गई है पालिका अध्यक्ष की बात सुनकर नगर पालिका परिषद के दुकानदारों द्वारा ताली बजाकर उनका स्वागत किया गया द्यइस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद पूनम शर्मा अनु कुरैशी संजय सक्सेना नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंदर राठी इस्पेक्टर उमा कांत बड़े बाबू पूरन चंद सफाई कर्मचारी यूनियन के संरक्षक मदनलाल अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल महामंत्री राजू वैद्य ,मनोज पाल ,राजीव वर्मा, तनवीर आलम एवं पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शराब पकड़ी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी महोदया सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल एवं प्रभारी निर्देशन में आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के नेतृत्व में जिला आबकारी पुलिस अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए हैं जिला आबकारी निरीक्षक कमलेश्वर कश्यप व आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार एवं इंस्पेक्टर आबकारी प्रभात तिवारी तथा थाना खतौली मैं चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने एक टीमवर्क भावना के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना खतौली क्षेत्र के जमुना बिहार मैं सुनील पुत्र जय सिंह के मकान पर छापा मारा तो वहां से १५६ पव्वे हिट प्रीमियम व्हिस्की पंजाब अरुणाचल प्रदेश मार्का की अवैध शराब बरामद की है तो वही मौके से आबकारी व खतौली पुलिस ने सुनील पुत्र जय सिंह निवासी जमुना बिहार थाना खतौली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना खतौली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की।
पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंति पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जनननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंति पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष रंधावा मलिक,सुधीर भारती,पराग चौधरी,अंकित सहरावत, हर्ष राठी,विनिन कादियान,कृष्णपाल राठी,पूर्व जिलाध्यक्ष राममेहर राठी, अभिषेक चौधरी सहित अनेक पदाधिकरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धनवीर हत्याकांड का खुलासाः चार गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने धनवीर की हत्या का खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियो को हत्या मे प्रयुक्त मफलर सहित गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि 19 जनवरी 2020 को सतीश कुमार पुत्र पीतम सिह निवासी ग्राम बिजोपुरा छपार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके भाई धनवीर जो कि मौहल्ला रामपुरी मे अपने भाई रामबीर के साथ रहकर भैस पालकर दूध बेचने का कार्य करता था कि किन्ही अज्ञात लोगां ने उसके भाई की हत्या कर शव को सडक पर फैक दिया है। इस सम्बन्ध मे कोतवाली मे धारा 302 मे मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशो के चलते गठित टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिए भागदौड व जांचपडताल शुरू की गई। जांच पडताल मे अभियुक्तगण आकाश, राजू, गजेन्द्र उर्फ भूरा व ब्रजपाल को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा 18 जनवरी 2020 को धनवीर पुत्र पीमत सिह निवासी मौ.रामपुरी की हत्या का जुर्म स्वीकार किया। पूछताछ मे ब्रजपाल ने बताया कि उसके सगे साढू नवाब की मृत्यु एक्सीडेन्ट मे हो गयी थी। उसकी साली रीना व परिजनो की सहमति से उसकी शादी नवाब के भाई ने मृतक धनवीर के साथ कर दी थी। उसका भी अपनी साली रीना के यहां आना जाना है। धनवीर अपने भाई रामवीर के दूसरे मकान मे रीना से अलग रहता था। उसका अपनी साली रीना के यहां मौ.रामपुरी मे आना जाना मृतक धनवीर को अखरता था। वह उसे टोटा कहकर अपमानित करता था यह बात उसने अपने दोस्त गजेन्द्र उर्फ भूरा, राजू, आकाश को बताई।
जिसके पश्चात उन चारो ने मिलकर करीब दो माह पूर्व धनवीर की हत्या की योजना बनाई। जिसके चलते उसने अनने तीनो साथियो के साथ मिलकर फाईनेन्स के काम का बहाना बनाकर धनवीर की हत्या की योजना बनाई। पर उन्हे मौका नही मिल रहा था। 17 जनवरी 2020 को अपने तीनो साथियो को कहा कि तुम तीनो एक विकलांग को नही मार सकते। इस बात पर तहस मे आकर आकाश,गजेन्द्र, राजू सफेद रंग की स्वीफट कार से मेरठ से अपना मोबाईल फोन स्वीच ऑफ करके मु.नगर आए और धनवीर को शादी मे चलने का बहाना बनाकर अपने साथ गाडी मे बैठाकर शराब पीने लगे शराब पीते पीते रात्रि मे ही सुनसान जगह पर धनवीर की मफलर से गला दबाकर हत्या कर रूडकी रोड पर कूडे के ढेर के पास फैककर उसके पास मौजूद कागजात व मफलर को वही पास में दीवार के किनारे टेलीफोन बोक्स के पीछे गिरा दियां गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल अनिल कपरवान, एसएसआई मनोज यादव, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई सुनील कुमार एसटीएफ मेरठ आदि शामिल रहे।
‘‘नेचर स्टडी’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ललित कला विभाग में ‘‘नेचर स्टडी’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य वक्ता कनोहर लाल कन्या पी0जी0 कॉलेज, मेरठ की प्रवक्ता डा0 किरण प्रदीप रही। कार्यशाला का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ एवं मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया। मुख्य वक्ता डा0 किरण प्रदीप ने छात्र-छात्राओं को नेचर स्टडी विषय पर बताया कि कला के विद्यार्थियों के लिए यह विषय अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं व्यापक है, जिसके माध्यम से कलाकार उन सभी वस्तुओं, जीवों एवं प्राकृतिक संसाधनों का अध्ययन करता है, जो मानव को प्रकृति प्रदत्त हैं। उन्होंने बताया कि कला में प्रकृति का सृजन कलाकार की महत्ता एवं शक्ति का सूचक है, क्योंकि कलाकार का अध्ययन क्षेत्र प्रकृति ही है, यहीं से कलाकार अपनी मनोभावनाओं को साकार रूप प्रदान करता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे कईं प्रश्न भी पूछे जिनमें एम0एफ0ए0 के विद्यार्थी शिवांशु धीमान ने उनसे पूछा कि क्या प्रकृति का अध्ययन करना एक कला के विद्यार्थी के लिए आवश्यक है? उन्होंने प्रत्युत्तर में बताया कि मनुष्य जन्म लेने के पश्चात सबसे पहले प्रकृति के संपर्क में ही अपना जीवन प्रारम्भ करता है, उसके परिवेश में प्रकृति की अनमोल धरोहर होती है, जिसके माध्यम से उसके मस्तिष्क में कला के प्रति प्रकृति का भाव उत्पन्न होता है और बचपन में ही मनुष्य चित्रांकन में उन सभी वस्तुओं का अंकन करने लगता है। उन्होंने बताया कि कला के विद्यार्थी के रूप हमें ओर सजग होकर प्राकृतिक वस्तुओं ओर जीवों का रेखांकन के रूप में अध्ययन करना चाहिए। इस विषय को आगे बढाते हुए श्रीराम गर्ल्स कालेज के प्राचार्य डा0 मनोज धीमान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कला और प्रकृति का विषय क्षेत्र अत्यन्त विस्तृत है, हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए और एक श्रंखलाबद्ध रेखांकन प्रत्येक विषयानुसार करना चाहिए, जिससे हमारा रेखांकन तो सुदृढ होगा ही साथ ही हमें प्राकृतिक विषयों का ज्ञान भी प्राप्त होगा। इस कार्यशाला में ललित कला विभाग की विभागाध्यक्षा रूपल मलिक, प्राध्यापक बिन्नू पुण्डीर, अनुनायक, डा0 आशीष गर्ग, रजनीकांत, डा0 रविन्द्र धीमान, मीनाक्षी काकरान, नीशुदीप एवं हिमांशु गौतम उपस्थित रहे।
