४००० खाने के पैकेट जिला प्रशासन को सुपुर्द किए गए
मुजफ्फरनगर। विभिन्न रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में इन विकट परिस्थितियों में फंसे असहाय निर्धन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हुए ४००० खाने के पैकेट जिला प्रशासन को सुपुर्द किए गए रोटरी क्लब की ओर से इस व्यवस्था के अंतर्गत ४०० पैकेट प्रतिदिन आगामी १० दिन तक निर्धन एवं असहाय लोगों के बीच वितरित किए जाएंगे।
रोटेरियन सुनील अग्रवाल, रोटेरियन देवेंद्र कुमार, रोटेरियन अनुज स्वरूप एवं वरिष्ठ रोटेरियन डॉक्टर एम एल गर्ग द्वारा इस कार्य को सफल बनाने के लिए जो प्रयास किए गए वह अतुलनीय है।
जिला प्रशासन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार कर हमारे अन्य क्लबों के साथियों रोटेरियन सचिन गोयल, अध्यक्ष रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण, रोटेरियन अजय सिंघल, अध्यक्ष रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर वयम, रोटेरियन विपुल भटनागर, अध्यक्ष रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन, रोटेरियन डॉ गौरव पाठक
अध्यक्ष रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर संस्कृति, रोटेरियन अनुज स्वरूप, अध्यक्ष रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर, द्वारा जो अमूल्य सहयोग दिया वह वास्तव में रोटरी के उद्देश्य स्वयं से बढ़कर सेवा को चरितार्थ करता है। हम जिला प्रशासन को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी जब कभी उन्हें हमारी आवश्यकता होगी हम तन मन धन से उनका सहयोग करेंगे।
