मुजफ्फरनगर में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, 80 किलो गांजा बरामद
मुज़फ्फरनगर। जानसठ कोतवाली पुलिस ने लाखों की कीमत के नशीले पदार्थ के साथ पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने पत्रकारों को जानकार देते हुए बताया कि जीरो ड्रग्स अभियान के तहत जानसठ पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के सलारपुर चेक पोस्ट जानसठ मीरापुर रोड से ०५ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है
जिनके कब्जे से कीमत ०६ लाख रूपये का गांजा व अवैध शस्त्र मय कारतूस भी बरामद किये गए है गिरफ्तार अभियुक्त राकेश पुत्र यशपाल निवासी उत्तरी घटायन थाना जानसठ मु०नगर (टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर ) विनय शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी ग्राम कुरमाली थाना बाबरी जनपद शामली, सन्दीप कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम उत्तरी घटायन थान जानसठ मु०नगर, बन्टीपाल पुत्र बाबूराम निवासीग्राम डाबका थाना कंकरखेडा मेरठ, सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा मेरठ जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा व ०२ खोका कारतूस ३१५ बोर, ८० किलो गांजा (कीमत ०६ लाख रुपए ), ०१ होण्डा सिटी कार, , ०१ कैन्टर दस टायरा बरामद किया। गिरफ्तार गिरोह का सरगना राकेश घटायन जनपद का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर एक शातिर अवैध शराब माफिया है, जो गैर प्रान्तो से मादक पदार्था की अवैध तस्करी की घटनाओं में भी सलिप्त है
अभियुक्त राकेश घटायन उपरोक्त के विरूद्ध जनपद मुज़फ्फरनगर के अतिरिक्त जनपद गाज़ियाबाद, मेरठ, चण्डीगढ़ आदि में ०३ दर्जन से अधिक हत्या, लूट, फिरोती हेतू अपहरण, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, अवैध शराब आदि संगीन धाराओं के अभियोग दर्ज है।
शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राकेश घटायन उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए धारा-१४(१) सीआरपीसी के तहत इसके द्वारा अपराध करके अर्जित भू-सम्पत्ति जिसकी कीमत ०१ करोड रुपए व ०४ वाहन जिसमें ०२ ट्रक, ०२ कार के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में दीपक चर्तुवेदी प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ, उपनिरीक्षक वीरबल सिंह थाना जानसठ, उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, सुनील कुमार, सुनील कसाना, रईस खान, अवधेश कुमार, है. कां. राहुल शर्मा, कां. संदीप भाटी, कां. विवेक कुमार, कां. बंटी सैनी, कां. जोगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

